अक्सर लोग सर्दी के मौसम में बथुआ का साग खाना पसंद करते हैं। इससे शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में बथुआ का साग खाने से क्या होता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे बीमारियों के होने का खतरा भी कम रहता है।
इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और सोडियम आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
बथुआ में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से ज्यादा समय तक पेट भरा रहता है, जिससे भूख नहीं लगती है और वजन कम होने लगता है। आप बथुआ का साग या दाल में डालकर खा सकते हैं।
यदि आप पाचन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको लिए बथुआ एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा होती है, जो कब्ज को दूर करने में मददगार है।
बथुआ में प्रोटीन और विटामिन्स होते हैं, जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से हेयर फॉल की समस्या दूर होती है और बाल मजबूत होते हैं।
यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो बथुआ का साग आपके रामबाण हो सकता है। इसे खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और शरीर में खून की कमी भी नहीं होती है।
बथुआ में पर्याप्त मात्रा में अमीनो एसिड, फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।