Ola ने पेश किया स्पेशल एडिशन गोल्ड स्कूटर, इतिहास रचने जा रही है कंपनी

देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक इस बार क्रिसमस पर एक बड़ी तैयारी कर रही है। इस बड़े दिन के मौके पर ओला इतिहास रचने जा रही है।

कंपनी एक दिन  में देशभर में 4,000 स्टोर खोलने जा रही है। इस मौके पर कंपनी 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड स्पेशल एडिशन स्कूटर को पेश करने का ऐलान किया है।

ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपने इस नए 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड स्पेशल एडिशन स्कूटर को सोने का स्कूटर नाम दिया है।

S1 Pro पर बेस्ड इस स्पेशल एडिशन स्कूटर में 24 कैरेट गोल्ड एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। ऑफ व्हाइट के साथ गोल्ड कलर से सजा ये  स्कूटर बेहद शानदार लग रहा है।

इस लिमिटेड एडिशन स्कूटर को 25 दिसंबर को क्रिसमिस के मौके पर एक कॉन्टेस्ट के तहत उपलब्ध कराया जाएगा। इस कॉन्टेस्ट के विजेता को ये स्कूटर दिया जाएगा।

भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर इस स्पेशल एडिशन स्कूटर का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें स्कूटर का लुक और डिजाईन काफी क्लीयर हो रहा है।

स्कूटर को व्हाइट और गोल्ड कलर पेंट स्कीम से तैयार किया गया है। इसके अलावा ब्रेक लीवर, अलॉय व्हील्स, पिलर राइडर ग्रैब रेल और यहां तक की साइड स्टैंड को भी डार्क गोल्ड कलर से सजाया गया है।

विजुएल अपग्रेड के अतिरिक्त, S1 Pro सोना में इंस्ट्रूमेंट पैनल पर गोल्ड थीम यूजर इंटरफेस जैसे फीचर जोड़े गए हैं। सोने मूड नाम से मशहूर इस स्कूटर में गोल्डन थीम वाला डैशबोर्ड दिया गया है।

हालांकि इसका मैकेनिज्म और स्पेसिफिकेशन S1 Pro जैसा है। इसमें 11 kW की मिड-शिप माउंडेट इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। ये स्कूटर 195 किमी का रेंज देता है।