पिछले साल इसी समय खबर आई थी कि सानिया मिर्जा के शौहर शोएब मलिक ने तीसरा निकाह कर लिया। लेकिन बीते एक साल में बहुत कुछ बदल चुका है।
सानिया मिर्जा के पूर्व पति शोएब मलिक ने साल 2024 में सना जावेद के साथ निकाह कर लिया था तो अब सानिया मिर्जा भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी है।
शोएब से अलग होने के बाद अब सानिया अपनी पर्सनल लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं और उन्होंने अब एक नए परिवार के साथ जुड़ अपनी जिंदगी को और खुशनुमा बनाने की कोशिश की है।
साल 2025 की शुरुआत के साथ ही सानिया मिर्जा ने बच्चों की फिटनेस और पढ़ाई को बढ़ावा देने वाले CESA Spaces नामकर संस्था के साथ जुड़कर काम करना शुरु कर दिया है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारिरीक और मानसिक विकास की ओर ध्यान केंद्रित करना है। इस संस्था में बच्चों की शारीरिक गतिविधियों, खेल, और फिटनेस के साथ-साथ उनकी पढ़ाई और मेंटल ग्रोथ पर भी काम किया जाएगा।
आज के समय में डिजिटल डिवाइसों का उपयोग तेजी से बच्चों में बढ़ रहा है। जिससे उनकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर बहुत खराब असर पड़ रहा है।
मोबाइल और लैपटॉप पर ज्यादा समय तक सक्रीम देखने की वजह से बच्चों की आंखों में थकान, नींद की समस्या, शारीरिक गतिविधियों की कमी और पढ़ाई में भी ध्यान की कमी हो रही हैं।
एक मां के रूप में सानिया बच्चों की सेहत और उनकी शिक्षा की महत्व को समझती हैं। इसलिए उन्होंने इस संस्था के साथ जुड़ने का फैसला किया।