OYO ने बनाया 2025 का प्लान, धार्मिक स्थलों पर खोले जाएंगे और ज्यादा होटल, जानें पूरी डिटेल

साल 2025 के लिए ओयो (OYO) ने पूरी तैयारी कर ली है। मेरठ में अनमैरिड कपल की एंट्री पर बैन लगाने के बाद अब कंपनी आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ी है। 

0218

White Frame Corner
White Frame Corner

इसके लिए कंपनी देशभर के प्रमुख धार्मिक केंद्रों पर सैकड़ों होटल जोड़ेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को रहने आदि की बेहतर सुविधा मिल सके। 

0218

White Frame Corner
White Frame Corner

ओयो ने बुधवार को बताया कि कंपनी का प्लान देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर होटलों की संख्या को बढ़ाना है। कंपनी भारत में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख धार्मिक केंद्रों पर 500 होटल जोड़ेगी। 

0218

White Frame Corner
White Frame Corner

यह विस्तार अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, पुरी, हरिद्वार, मथुरा, वृंदावन, अमृतसर, उज्जैन, अजमेर, नासिक और तिरुपति जैसे लोकप्रिय तीर्थ स्थलों पर केंद्रित होगा। 

0218

White Frame Corner
White Frame Corner

इकॉनमिक टाइम्स के अनुसार कंपनी ने कहा कि वह अयोध्या में 150 से अधिक होटल जोड़ने की योजना बना रही है। वह इसलिए क्योंकि पिछले साल राम मंदिर के उद्घाटन के बाद यहां अच्छी सुविधा वाले आवास की मांग बढ़ रही है। 

0218

White Frame Corner
White Frame Corner

ओयो ने कहा कि इस साल नए साल की छुट्टियों के लिए सबसे अधिक सर्च जाने वाले धार्मिक स्थल के रूप में अयोध्या आगे रहा। वहीं ओयो ऐप पर भी सर्च में साल-दर-साल 39% की तेजी आई है। 

0218

White Frame Corner
White Frame Corner

अयोध्या के अलावा कंपनी वाराणसी में 100 होटल और जोड़ेगी। इसके बाद प्रयागराज, हरिद्वार और पुरी में 50-50 होटल खोले जाएंगे। अभी प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। ऐसे में यहां होटल की डिमांड काफी बढ़ गई है। 

0218

White Frame Corner
White Frame Corner

ओयो इंडिया के सीओओ वरुण जैन ने कहा कि कंपनी सभी प्रमुख राज्यों के पर्यटन विभागों के साथ मिलकर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी उनकी जरूरतों और प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझ रही है।  

0218

White Frame Corner
White Frame Corner

उन्होंने कहा, 'हमारा ध्यान अभी प्रमुख धार्मिक केंद्रों पर होटल लॉन्च करने पर है ताकि तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को हाई क्वालिटी वाले आवास की मांग को पूरा किया जा सके।' 

0218

White Frame Corner
White Frame Corner