क्या अपने दुश्मनों को याद रख सकता है सांप ? जानें एक्सपर्ट्स की एडवाईज

Cloud Banner

हाल ही में यूपी के फतेहपुर निवासी विकास दुबे को 40 दिन के अंदर एक ही सांप ने सात बार काटा है। बरहाल उनका इलाज चल रहा है।

Cloud Banner

इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या सांप की इतनी मेमोरी होती है कि, वो एक आदमी को याद रख सके बार-बार डसने के लिए ?

Cloud Banner

आपको बता दें कि, साइंस इसे नहीं मानता ! जिम कॉर्बेट के स्नेक एक्सपर्ट चंद्रसेन ने इस बात से इंकार किया है कि, सांप की मेमोरी होती है।

Cloud Banner

भोपाल के रहने वाले सांपों के एक्सपर्ट मोहम्मद सलीम ने भी बताया कि, कोई भी सांप किसी एक इंसान को काटने के लिए लंबी यात्रा नहीं कर सकता।

Cloud Banner

एक्सपर्ट कहते हैं कि, सांप की मेमोरी बेहद सिचुएशनल होती है। वो किसी को याद नहीं रखता। यानी सांप को ये याद नहीं रहेगा कि, ये विकास है और इसे काटना है।

Cloud Banner

एक्सपर्ट चंद्रसेन कहते हैं कि, यदि कोई सांपों के रेस्क्यू मिशन में लगा है तो उसे सांप कई बार काट सकता हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता कि, एक ही सांप किसी इंसान को पीछा करके काटे।

Cloud Banner

विकास जिस इलाके में रहते हैं, वो हरा-भरा है। यानी वहां छोटे-मोटे जीव होंगे। जिसकी वजह से गैर-जहरीले सांप भी होंगे, जहरीले भी होंगे।

Cloud Banner

भोपाल स्नेक एक्सपर्ट मोहम्मद सलीम का कहना है कि, विकास जो बता रहे हैं, वो अंधविश्वास है।