आज से ठीक 16 साल पहले, विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत की थी। कोहली ने क्रिकेट की दुनिया में कई कीर्तिमान स्थापित किए और खुद को एक क्रिकेट लीजेंड के रूप में स्थापित किया।
View More
18 अगस्त, 2008 को, श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में खेले गए एकदिवसीय मैच में विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए अपना पहला मैच खेला था। जिसमें उन्होंने 12 रन बनाए थे।
View More
विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टेस्ट टीम ने 68 मैचों में 40 जीत हासिल की, जो किसी भी भारतीय कप्तान के लिए सर्वाधिक है।
View More
विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में 50 शतक लगाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए एक अद्वितीय उपलब्धि है। इनमें से 27 शतक विराट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाए हैं, जो उन्हें चेज़ मास्टर का खिताब दिलाता है।
View More
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 एकदिवसीय शतक लगाए हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक हैं।
View More
विराट कोहली ने सिर्फ 267 पारियों में 13,000 वनडे रन पूरे किए, जिससे उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर ने यह उपलब्धि 321 पारियों में हासिल की थी।
View More
विराट कोहली ने T20 अंतरराष्ट्रीय में 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता है, जो किसी भी अन्य खिलाड़ी से ज्यादा है। उनका लगातार प्रदर्शन टी20 क्रिकेट में भी उन्हें एक विशेष स्थान दिलाता है।
View More
विराट कोहली ने 35 T20 world cup matches में 1,292 रन बनाए हैं, जो इस टूर्नामेंट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।
View More
कोहली ने 96 पारियों में 3,500 T20 रन पूरे किए, जो एक और विश्व रिकॉर्ड है। उनका यह रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में उनकी निरंतरता को दर्शाता है।
View More
विराट कोहली ने टेस्ट, वनडे और T20 को मिलाकर कुल 21 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता है, जो एक अनोखा रिकॉर्ड है। यह उनकी सभी प्रारूपों में उत्कृष्टता को साबित करता है।
View More
विराट कोहली का करियर न सिर्फ रिकॉर्ड्स से भरा है, बल्कि उनके जज्बे, मेहनत और नेतृत्व क्षमता की भी कहानी है। उनके आक्रामक रवैये और मैदान पर अद्वितीय खेल शैली ने उन्हें दुनियाभर में एक ब्रांड बनाया है।
View More