मौसम में अचानक से धान की पत्तियों का ऊपर से सूखना किसानों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। यह समस्या अक्सर एक बैक्टीरिया के कारण होती है, जिससे धान की फसल को BLB (Bacterial Leaf Blight) या पत्ती झुलसा रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।
Learn More
धान की फसल में BLB रोग, जिसे पत्ती झुलसा रोग भी कहा जाता है, एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण होता है। बारिश के मौसम में अत्यधिक नमी और तापमान के कारण यह बैक्टीरिया तेजी से फैलता है। जिससे पत्ते सूख जाते हैं।
Learn More
धान की फसल में इस समस्या से निपटने के लिए सबसे प्रभावी उपाय कासुगामाइसिन ( Kasugamycin) दवाई का उपयोग है। किसानों को 1 ग्राम कासुगामाइसिन को 1 लीटर पानी में मिलाकर धान की फसल पर छिड़काव करना चाहिए।
Learn More
कॉपर ऑक्सिक्लोराइड (Copper Oxychloride ) भी एक अच्छा विकल्प है। किसान 2 ग्राम कॉपर ऑक्सिक्लोराइड को 1 लीटर पानी में मिलाकर धान की फसल पर छिड़काव कर सकते हैं।
Learn More
फसल की जांच करें और जैसे ही सूखने या गलने के लक्षण दिखाई दें, तुरंत दवाई का छिड़काव करें। बेहतर परिणामों के लिए सुबह या शाम के समय छिड़काव करना अधिक कारगर होता है
Learn More
कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, BLB और शीथ ब्लाइट जैसी बीमारियों के नियंत्रण के लिए सही समय पर दवाई का छिड़काव बेहद जरूरी है। किसान फसल में नमी का ध्यान रखें और खेत में जलभराव न होने दें।
Learn More
बरसात के मौसम में फसल की नियमित जांच करें ताकि समय रहते बीमारियों का पता लगाया जा सके।
Learn More
खेत में जलभराव से बचें, क्योंकि यह बैक्टीरिया के फैलने का मुख्य कारण होता है।
Learn More
3. पौधों के बीच पर्याप्त दूरी रखें ताकि वेंटिलेशन ठीक से हो और नमी न जमे।
Learn More