Jind All assembly Data : जींद जिले में साढ़े 10 लाख मतदाता चुनेंगे 5 विधायक, टिकट के लिए कांग्रेस में सबसे अधिक मारामारी, जजपा पर गढ़ बचाने का दबाव

Sonia kundu
By Sonia kundu
10.5 lakh voters will elect 5 MLAs in Jind district, maximum fight among Congress for tickets, pressure on JJP to save its stronghold.
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jind All assembly Data : जींद : विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। हरियाणा में एक अक्टूबर को मतदान होगा। इसमें जिला के दस लाख से अधिक मतदाता, पांच विधायकों का चुनाव करेंगे। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही प्रशासन के साथ राजनीतिक दलों व कार्यकर्ताओं ने भी तैयारी शुरू कर दी है। जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से तीन उचाना, नरवाना व जुलाना में जजपा, जींद में भाजपा व सफीदों में कांग्रेस के विधायक हैं। ऐसे में जहां भाजपा व कांग्रेस पर प्रदर्शन सुधारने का दबाव है तो जजपा पर गढ़ बचाने का।

 

अब देखना होगा कि चार अक्टूबर को मतगणना के दिन जिला के मतदाता, किसको कितना समर्थन देते हैं। हालांकि अभी मतदाता सूचियां को अपडेट करने का काम चल रहा है, जो 27 अगस्त तक पूरा होगा। लोकसभा चुनाव में जिला में 1016282 मतदाता थे। इनमें से करीब सात लाख मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव के मुकाबले अधिक मतदान होने की उम्मीद है।

Jind All assembly Data : जींद विधानसभा क्षेत्र

जींद विधानसभा क्षेत्र से फिलहाल भाजपा के डा. कृष्ण मिढ़ा विधायक हैं। उन्होंने 2019 का उपचुनाव जीत कर पहली बार जींद में भाजपा का कमल खिलाया। इसके बाद फिर से सामान्य चुनाव में उन्हें उम्मीदवार बनाया गया। डा. कृष्ण मिढ़ा ने जजपा के महावीर गुप्ता को 12508 मतों से हरा कर दूसरी बार भाजपा को जीत दिलवाई। वहीं कांग्रेस के टिकट पर पिछली बार पूर्व मंत्री बृजमोहन सिंगला के बेटे अंशुल सिंगला ने चुनाव लड़ा था। इस बार कांग्रेस की ओर से 48 नेताओं ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। अब देखना होगा कि पार्टी किस को उम्मीदवार बनाती है। वहीं भाजपा के मौजूदा विधायक होने के कारण अन्य नेता टिकट की दौड़ में कम सक्रिय हैं। दूसरी ओर जजपा में लगातार नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ी जा रही है। लोकसभा चुनाव के परिणाम में जींद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को तीन हजार से अधिक मतों की बढ़त मिली थी।

 

Julana assembly Data : जुलाना

जुलाना विधानसभा क्षेत्र भाजपा, कांग्रेस व जजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। लोकसभा चुनाव में जुलाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को करीब 25 हजार मतों की एकतरफा बढ़त मिली। ऐसे में जहां कांग्रेस जुलाना में अपनी जीत सुनिश्चित मान रही है, वहीं भाजपा का दावा है कि चुनाव के बाद खुद को मजबूत किया है। अब भाजपा के जिलाध्यक्ष भी जुलाना क्षेत्र से ही हैं। ऐसे में यहां भाजपा ने मजबूती से तैयारी की है। जुलाना में फिलहाल जजपा के अमरजीत ढांडा विधायक हैं और पार्टी ने दोबारा उन्हें ही उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। ऐसे में यहां मुकाबला तीनों दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

10.5 lakh voters will elect 5 MLAs in Jind district, maximum fight among Congress for tickets, pressure on JJP to save its stronghold.
10.5 lakh voters will elect 5 MLAs in Jind district, maximum fight among Congress for tickets, pressure on JJP to save its stronghold.

 

Safido assembly Data : सफीदों

सफीदों विधानसभा क्षेत्र में फिलहाल कांग्रेस के विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी सफीदों क्षेत्र से आते हैं।इसके बावजूद लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस सफीदों विधानसभा क्षेत्र से करीब छह हजार मतों से पीछे रही। सफीदों में भाजपा के पास नेताओं की बड़ी फौज है। इसके दम पर पार्टी यहां प्रदर्शन बेहतर करने की योजना बना रही है। भाजपा के मुकाबले अन्य किसी भी दल के पास इतने नेता नहीं हैं। सफीदों विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के 19 नेताओं ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है।

 

Uchana Kalan assembly Data : उचाना कलां :

उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की हाट सीट में रहता है। यहां से जजपा के दुष्यंत चौटाला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रेमलता को हराकर 47452 मतों से चुनाव जीता था। हालांकि दुष्यंत चौटाला साढ़े चार साल तक भाजपा सरकार के साथ उपमुख्यमंत्री रहे, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा। दुष्यंत चौटाला साफ कर चुके हैं कि वे उचाना से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का परिवार अब कांग्रेस में है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को जीत मिली थी और कांग्रेस से बीरेंद्र घोघड़ियां को भी टिकट मिलने के आसार हैं । अगर बीरेंद्र घोघड़ियां को कांग्रेस की टिकट मिल गई तो वो अच्छे खासा मुकाबला दिखा सकते हैं । बीरेंद्र घोगड़ियां की साफ छवि और स्वभाव से हल्के में उन्हें अतिरिक्त वोट मिलने के आसार हैं । ऐसे में यहां मुकाबला रोचक होने की संभावना है। हालांकि उचाना क्षेत्र से कांग्रेस के 17 नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी ठोकी है।

 

Narwana assembly Data : नरवाना :

नरवाना आरक्षित विधानसभा क्षेत्र में फिलहाल जजपा के रामनिवास सुरजाखेड़ा विधायक हैं, लेकिन उनकी आस्था लंबे समय से भाजपा के साथ हैं। वहीं नरवाना में कांग्रेस के बड़े नेता और राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला का खासा प्रभाव माना जाता है। वहीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की कुमारी सैलजा को सर्वाधिक मत मिले। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा के डा. अशोक तंवर रहे थे। यहां कांग्रेस 15 हजार से अधिक मतों से आगे रही। ऐसे में यहां भाजपा, कांग्रेस व जजपा के बीच सीधा मुकाबला हो सकता है। नरवाना से कांग्रेस के टिकट के लिए 44 नेताओं ने आवेदन किया है।

 

Jind Politics : 2019 विधानसभा चुनाव में जिला की राजनीतिक तस्वीर

विधानसभा क्षेत्र-कुल मत- पुरुष- महिला- मतदान- नोटा- विजयी उम्मीदवार- विजय अंतराल

जुलाना- 17762-94923-77841-126105-268-अमरजीत ढांडा, जजपा- 12440

सफीदों- 177634-96997-80637-135581-355-सुभाष गांगोल, कांग्रेस-3658

जींद-183568-98101-85467-123048-608-डा. कृष्ण मिढ़ा, भाजपा, 12508

उचाना-205355-112434-92921-157891-53-दुष्यंत चौटाला, जजपा, 47452

नरवाना- 297756-113355-96401-153471-660-रामनिवास सुरजाखेड़ा, जजपा-30692

 

वर्तमान में विधानसभानुसार मतदाताओं की संख्या

विधानसभा क्षेत्र- कुल मतदाता- पुरुष-महिला-ट्रांसजेंडर

जुलाना-183025-98952-84069-2

सफीदों- 193532-1037113-89815-4

जींद-200418-105529-94885-4

उचाना-216998-116511-100287-0

नरवाना-222309-118114-104193-2

कुल-1016282-542821-473449-12

 

Share This Article