Haryana MSP News : हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 24 फसलों पर मिलेगा MSP, किसानों को दी राहत

Parvesh Malik
By Parvesh Malik
Big decision of Haryana government: MSP will be available on 24 crops, relief given to farmers
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana MSP News : हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के दायरे में 10 नई फसलों को शामिल करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही अब राज्य में कुल 24 फसलों पर MSP मिलेगा, जो पहले सिर्फ 14 फसलों तक सीमित था। इस महत्वपूर्ण घोषणा का ऐलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित विजय शंखनाद रैली में किया।

 

MSP के तहत शामिल फसलें :

सरकार ने पहले से MSP के तहत शामिल 14 फसलों में अब 10 नई फसलों को भी जोड़ा है। ये फसलें निम्नलिखित हैं:

वर्तमान एमएसपी फसलेंनई एमएसपी फसलें
गेहूंरागी
चावलसाेयाबीन
सरसाेंकालातिल (नाइजरसीड)
जौकुसुम
चनाजौ
धानमक्का
मक्काज्वार
बाजराजूट
कपासखोपरा
सूरजमुखीमूंग (गर्मी)
मूंग
मूंगफली
अरहर
उड़द

इस निर्णय से प्रदेश के किसानों को न केवल आर्थिक स्थिरता मिलेगी बल्कि कृषि उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Big decision of Haryana government: MSP will be available on 24 crops, relief given to farmers
Big decision of Haryana government: MSP will be available on 24 crops, relief given to farmers

 

अन्य घोषणाएँ :

मुख्यमंत्री सैनी ने किसानों के लिए और भी कई घोषणाएँ की हैं। उन्होंने बताया कि रोहतक, नूंह, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में 2023 से पहले आपदा में हुई फसल क्षति के लिए 137 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि एक हफ्ते के भीतर किसानों के खातों में जमा कराई जाएगी। इसके अलावा, नहर के पानी पर टोल का 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपये बकाया भी माफ किया जाएगा।

इस निर्णय से राज्य के किसान खुश हैं और सरकार के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। हरियाणा सरकार का यह फैसला निश्चित रूप से कृषि क्षेत्र को एक नई दिशा देने वाला साबित होगा।

Share This Article