Khatkar Toll free : हरियाणा में किसानों ने ये टोल प्लाजा करवाया फ्री, धरने पर बैठे किसान, ये है मांग

Sonia kundu
By Sonia kundu
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Khatkar Toll free : भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में विभिन्न किसान नेताओं ने मांगें नहीं माने जाने के रोष स्वरूप रविवार को जीन्द नरवाना नेशनल हाईवे पर खटकड़ टोल फ्री करवा दिया। किसानों की मांग है कि किसानों का टोल फ्री किया जाए। आसपास के 20 गांवों के वाहन चालकों से टोल न लिया जाए। टोल संचालकों की गुंडागर्दी बंद हो।

भाकियू के नेता रवि आजाद, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका खरकरामजी, युवा बिंद्र नंबरदार, छज्जू राम कंडेला समेत किसान नेताओं ने कहा कि टोल वाले आम जनता तथा किसान नेताओं के साथ गुंडागर्दी कर रहे हैं।

Khatkar Toll free: Farmers got Khatkar toll plaza free, farmers sitting on strike, this is their demand
Farmers got Khatkar toll plaza free, farmers sitting on strike

उनकी मांग थी कि भाकियू (BKU) के झंडे वाली गाड़ी, आई कार्ड वाली गाड़ी को बिना टोल दिए निकाला जाए। उन्होंने टोल संचालकों के साथ बैठक भी की लेकिन इसमें कोई समाधान नहीं हुआ। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक टोल को फ्री रखेंगे।

किसान नेत्री प्रियंका खरकरामजी (Priyanka Kharak ramji)  ने कहा कि हरियाणा के अंदर 41 टोल प्लाजा अवैध हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए। सरकार के संज्ञान में ये बात होने के बाद भी जनता की जेब काटी जा रही है। उनकी टोल पर काम करने वाले से लड़ाई नहीं है। बहुत सारे किसानों के साथ टोल पर झगड़ा हुआ है।

लुदाना टोल पर भी ऐसी घटना हुई। जब तक टोल पर किसानों के साथ की जा रही गुंडागर्दी बंद नहीं होगी और किसानों के लिए टोल फ्री (khakar toll free)  नहीं होगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा और वह टोल को फ्री करवाकर रखेंगे।

Share This Article