Haryana Guest Merchant : कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की तैयारी में सैनी सरकार, जल्द हो सकती है घोषणा

Parvesh Malik
By Parvesh Malik
Saini government is preparing to confirm raw employees, announcement may be made soon
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Guest Merchant : हरियाणा की राजनीति में लोकसभा चुनाव में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। इसलिए हरियाणा सरकार विधानसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए, चुनाव से पहले सभी वर्गों को साधने में जुट गई है। हरियाणा में लंबे समय से कच्चे कर्मचारियों और सरकार के बीच अलग-अलग मांगों लेकर मतभेद एवं विवाद देखने को मिला है। ऐसे में अब जल्द ही हरियाणा सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर सकती है। बता दें कि, हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए 9 सदस्यों की टीम का भी गठन किया है।

Saini government is preparing to confirm raw employees, announcement may be made soon
Saini government is preparing to confirm raw employees, announcement may be made soon

टीम में 8 आईएएस होंगे शामिल

पाठकों को बता दें कि, चुनाव से पहले प्रदेश में सैनी सरकार कच्चे कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकती है। इसके लिए सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की योजना पर काम कर रही है। इसलिए राज्य सरकार ने इसके लिए 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जिसमें, आज 8 आईएएस अधिकारी शामिल हैं।  कमेटी में प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, प्रधान सचिव डॉ. डी सुरेश, आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, मानव संसाधन विभाग के महानिदेशक जे गणेशन, वित्त विभाग के विशेष सचिव पंकज, मानव संसाधन विभाग के विशेष सचिव डॉ. आदित्य दहिया, स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक जितेंद्र दरिया और डीए राजेंद्र वर्मा शामिल हैं।  मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने यह कमेटी गठित की है।

 

26 जुलाई को हुई बैठक
हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए गठित इस कमेटी की पहली बैठक शुक्रवार की। दरअसल, इसी बैठक में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की योजना पर मंथन किया गया। सूत्रों से मिली सूचनाओं के मुताबिक, आगामी कैबिनेट बैठक में पॉलिसी को मंजूरी मिल सकती है। इससे पहले सरकार ने कर्मचारियों को पक्का करने के लिए ड्रॉफ्ट भी तैयार कर लिया है।

Share This Article