Railway News : हरियाणा में इन 34 रेलवे स्टेशनों का अमृत स्टेशनों के तहत होगा सौंदर्यीकरण, देखें लिस्ट

Parvesh Malik
By Parvesh Malik
These railway stations in Haryana will be developed as AMRUT stations
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Railway News : 23 जुलाई को नयी केंद्रीय सरकार का पेश हुए बजट के मताबिक, हरियाणा को रेल परिवहन को कई सौगातें मिली हैं, जिसके तहत हरियाणा रेलवे के लिए बजट आवंटन में वृद्धि हुई है। पाठकों को बता दें कि, साल 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए हरियाणा को 3 हजार 383 करोड़ रुपए मिले हैं। सीएम नायब सिंह सैनी ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का अभिनंदन व्यक्त किया है।

रेलवे बजट 315 करोड़ रुपये औसत

केंद्रीय सरकार के बजट पर बात रखते हुए कहा कि,  नायब सिंह सैनी ने कहा कि, वर्ष 2009-2014 के समय हरियाणा के लिए रेलवे का बजट 315 करोड़ रुपए औसत था, जबकि हमारी डबल इंजन की सरकार ने निरंतर रेलवे बजट में वृद्धि की है, परिणामस्वरूप आज ये बजट बढ़कर 3 हजार 383 करोड़ रुपए हुआ है। इस प्रकार पिछली सरकार के मुकाबले बजट में 11 गुणा की वृद्धि हुई है।

Railway News : हरियाणा में चल रही 14 परियोजनाएं

केंद्रीय बजट पर सीएम सैनी ने कहा कि, 15875 करोड़ रुपए के रेलवे (Railway News) प्रोजेक्ट्स हरियाणा में चल रहे हैं। आरआरटीएस परियोजना को भी तेज गति से किया जा रहा है। इतना ही नहीं, 1 हजार 195 किलोमीटर में नए ट्रैक बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में 14 परियोजनाएं चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले आरओबी तथा आरयूबी के निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा था, जबकि वर्ष 2014 के बाद से प्रदेश में 508 रेल फ्लाईओवर और अंडर ब्रिज का निर्माण हो चुका है।

34 रेलवे स्टेशन होंगे विकसित

सीएम सैनी ने बताया कि, राज्य में शत प्रतिशत रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन (Railway News) का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा, हरियाणा में 34 स्टेशनों को अमृत स्टेशनों के रूप में विकसित किया जाएगा।

इनमें अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, भट्टू, भिवानी जंकशन, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फरीदाबाद न्यू टाउन, गोहाना, गुरुग्राम, हांसी, हिसार, होडल, जींद जंक्शन, कालांवली, कालका, करनाल, कोसली, कुरुक्षेत्र जंक्शन, लोहारू, महेन्द्रगढ़, मंडी आदमपुर, मंडी डबवाली, नारनौंद, नरवाना जंक्शन, पलवल, पानीपत जंक्शन, पटौदी रोड, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और जगाधरी- यमुनानगर शामिल हैं

 

Share This Article