Detergent Cancer Risk : बर्तन धोते समय बरतें सावधानी ! बचे हुए डिटर्जेंट से हो सकता है कैंसर? जानिए क्या कहती है रिसर्च

Anita Khatkar
By Anita Khatkar
Detergent Cancer Risk : बर्तन धोते समय बरतें सावधानी ! बचे हुए डिटर्जेंट से हो सकता है कैंसर? जानिए क्या कहती है रिसर्च
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Detergent Cancer Risk : दौड़भाग भरी जिंदगी में हम रोजमर्रा के काम तेजी से निपटाने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बर्तन धोते समय की गई एक छोटी सी गलती आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार बना सकती है?
‘यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैलिफोर्निया’ (University Of North Carolina) के शोधकर्ताओं द्वारा की गई एक रिसर्च के अनुसार, यदि बर्तन धोने के बाद उनमें डिटर्जेंट लगा रह जाता है और आप उसी बर्तन का इस्तेमाल खाना बनाने या खाने के लिए करते हैं, तो कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

Detergent Cancer Risk : बर्तन धोने वाले डिटर्जेंट से कैसे बढ़ता है कैंसर का खतरा?

कपड़े और बर्तन धोने वाले डिटर्जेंट में कई प्रकार के Toxic chemicals होते हैं, जिनमें से कुछ मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। कई डिटर्जेंट में सर्फेक्टेंट और सुगंध जैसे तत्व होते हैं जो अगर शरीर के अंदर पहुंच जाएं, तो किडनी, लिवर और आंत जैसे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। रिसर्च में यह भी कहा गया है कि बर्तन धोने वाले डिटर्जेंट के अवशेष हमारे शरीर के व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC) को कमजोर कर सकते हैं, जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है। इससे कई अन्य बीमारियों का भी जोखिम बढ़ जाता है।

Detergent Liver Cancer Risk : लिवर कैंसर का बढ़ता खतरा

विशेषज्ञों का मानना है कि डिटर्जेंट के अवशेष खाने में जाने से विशेष रूप से लिवर कैंसर (Liver cancer) का खतरा बढ़ जाता है। बर्तन धोते वक्त खास सावधानी न रखने पर यह केमिकल्स हमारे भोजन के साथ शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और धीरे-धीरे हमारे अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Detergent Cancer Risk : बर्तन धोते समय किन बातों का रखें ध्यान?

The Sun की एक रिपोर्ट के अनुसार, बर्तन धोते समय आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। बर्तनों को अच्छे से साफ करना और सुनिश्चित करना कि उन पर कोई साबुन या डिटर्जेंट चिपका न रहे, बहुत जरूरी है। खासकर थाली, कटोरी, गिलास और चम्मच जैसे बर्तनों को धोते वक्त विशेष ध्यान दें। ऐसा न करने पर ये केमिकल्स सीधे आपके शरीर में चले जाते हैं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

Detergent Cancer Risk : सावधानी ही बचाव

इस रिसर्च के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बर्तन धोने वाले डिटर्जेंट से होने वाले खतरों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए बर्तन धोते समय उनमें से अच्छी तरह से साबुन या डिटर्जेंट लगा हो तो उसे हटा देना चाहिए ।

Share This Article