Haryana Politics : भाजपा के संकल्प पत्र पर बोले दुष्यंत, प्रदेश में मुद्​दों की नहीं समझ, जहां एक साल से कांग्रेस, वहां घोषणा नहीं की पूरी

Anita Khatkar
By Anita Khatkar
Haryana Politics : भाजपा के संकल्प पत्र पर बोले दुष्यंत, प्रदेश में मुद्​दों की नहीं समझ, जहां एक साल से कांग्रेस, वहां घोषणा नहीं की पूरी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Politics : जींद में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस के घोषणा पत्रों को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार को एक साल होने को है लेकिन वहां पर घोषणा पत्र की एक भी मांग पूरी नहीं की है। भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, उससे ऐसा लग रहा है कि भाजपा लीडरशिप प्रदेश के मुद्​दों को समझ नहीं पाई है। भाजपा को अपना 10 साल का कार्यकाल देखना चाहिए। कई संकल्प ऐसे हैं, जो पहले भी पूरी हो सकते थे। आज कह रहे हैं कि 33 पिछड़ी जातियों के अलग बोर्ड बनेंगे लेकिन आज तक बीसी कल्याण बोर्ड का पूरा निर्माण तक नहीं कर पाए। यह पिछड़ी जातियों के साथ छलावा है।

Haryana Politics : जजपा के दुष्यंत चौटाला और आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर वीरवार दोपहर को जींद में पहुंचे थे। दुष्यंत चौटाला से कैथल के गुहला में युवक पर हमले के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने उनके सामने घटनाक्रम आया है। दुष्यंत ने कहा कि उनका गांव का आपसी विवाद था। किसी के घर में घुसकर महिलाओं के साथ टिप्पणी हुई है,

Haryana Politics : भाजपा के संकल्प पत्र पर बोले दुष्यंत, प्रदेश में मुद्​दों की नहीं समझ, जहां एक साल से कांग्रेस, वहां घोषणा नहीं की पूरी
Haryana Politics : भाजपा के संकल्प पत्र पर बोले दुष्यंत, प्रदेश में मुद्​दों की नहीं समझ, जहां एक साल से कांग्रेस, वहां घोषणा नहीं की पूरी

Haryana Politics : इसके बाद का रियेक्शन है। इसमें मेरा कोई रोल नहीं है। पुलिस मामले में कार्रवाई करे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चुनाव में 15 दिन बाकी हैं और अगले चार दिनों तक वह गांवों के दौरे करेंगे। 25 सितंबर से हर विधानसभा क्षेत्र में जलसों की शुरूआत कर दी जाएगी। दुष्यंत ने कहा कि इस बार जजपा की पहले से दो गुणा तक सीटें आएंगी। वह सरकार बनाएंगे। उन्हें समर्थन कोई भी दे। चंद्रशेखर ने कहा कि उनका गठबंधन नया नहीं है। चौधरी देवीलाल और कांशीराम के साथ भी गठबंधन रहा है। दोनों भाइयों का प्रयास है कि दोबारा से एकता बने। बिहार में दंगे के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि वहां भाजपा से मिली सरकार है, यह सरकार का फेलियर है। चंद्रशेखर ने कहा कि हरियाणा के लोग दिल से जुड़ाव रखते हैं।

Share This Article