Sonipat Rajneeti : कांग्रेस में दावेदारों की लंबी लिस्ट, मौजूदा MLA व पूर्व MLA पर फोकस, भाजपा ने रायशुमारी के बाद भेजे हैं 3-3 नाम

Sonia kundu
By Sonia kundu
Sonipat Politics rajneeti sangram
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sonipat Rajneeti हरियाणा में चुनावी घोषणा के बाद टिकटों को लेकर भागदौड़ तेज हो गई भाजपा में रायशुमारी के बाद हर सीट से तीन नाम हाईकमान को भेजे गए हैं। कांग्रेस में (Sonopat Politics) दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। पर मौजूदा विधायकों के साथ पिछली बार चुनाव लड़े नेताओं को तवज्जो दी जा सकती है। हालांकि दोनों ही पार्टियां तीन स्टेज के सर्वे के आधार पर भी रिपोर्ट लेंगी। अगले सप्ताह में टिकट फाइनल हो सकता है। इनेलो, जजपा और आम आदमी पार्टी मं मंथन चल रहा है। पिछले चुनाव में में कांग्रेस ने जिले की छह में चार सीटे सोनीपत, खरखौदा, गोहाना व बरोदा जीती तो भाजपा ने राई व गन्नौर ।

सोनीपत में भाजपा व कांग्रेस में पंजाबी नेताओं की दावेदारी ज्यादा है । यहां से कांग्रेस विधायक ईडी की गिरफ्तारी के बाद जेल में हैं। उनकी पुत्रवधु समीक्षा पंवार जनसंपर्क की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं और पंजाबी परिवार से भी हैं। यहां कांग्रेस के 13 दावेदार हैं। भाजपा के सात प्रमुख दावेदार हैं। टिकट पंजाबी नेता को दें या अग्रवाल समाज नेता को इसका पेंच फंसा है। अग्रवाल समाज (Sonoipat Politics) से पर कविता-राजीव जैन की दावेदारी भी अहम है।

खरखौदा एससी वर्ग के लिए रिजर्व है। यहां कांग्रेस के सबसे ज्यादा 58 टिकट के दावेदार हैं, लेकिन मौजूदा विधायक जयवीर वाल्मीकि ही प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। यह क्षेत्र पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा की ससुराल होने से उनके प्रभाव वाला भी है।

भाजपा से यहां 6 प्रमुख दावेदार हैं, इनमें जजपा से आए पवन खरखौदा व जिप चेयरपर्सन मीना रानी की दावेदारी अहम है। कांग्रेस में गोहाना विधानसभा में 47 आवेदन आए हैं। गोहाना में जगबीर मलिक पिछले तीन टर्म से विधायक हैं। भाजपा के यहां से 8 दावेदार हैं। इनेलो व जजपा भी मजबूती से लड़ेगी। इस सीट पर बीसी के साथ पंजाबी वोटर भी अहम प्रभाव रखते हैं। राई से कांग्रेस के 38 दावेदार हैं।

फिलहाल यहां से भाजपा (Sonipat Rajneeti) प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली विधायक । यहां उनके अलावा 5 दावेदार हैं। गन्नौर से कांग्रेस से 19 नेता दावेदाह हैं। यहां भाजपा पिछला चुनाव जीती थी। इस बार चार प्रमुख दावेदार हैं। पिछली बार टिकट से चूके देवेंद्र कादियान प्रबल दावेदारी में हैं। बरोदा में कांग्रेस के 21 दावेदार हैं। पूर्व विधायक कुलदीप शर्मा या पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक पर विश्वास जता सकती है। भाजपा के इस सीट पर सात प्रमुख दावेदार हैं।

सोनीपत: भाजपा : कविता जैन- राजीव जैन, ललित बत्रा, निखिल मदान (ंमेयर) तरुण देवीदास, योगेशपाल अरोड़ा। कांग्रेस : सुरेंद्र पंवार- समीक्षा पंवार, कमल दीवान, सुरेंद्र दहिया, अशोक सरोहा। इनेलो-बसपा : बालकिशन शर्मा, राकेश जैन, महावीर शर्मा। आप : देवेंद्र गौतम, विमल किशोर, शैलेंद्र सरोहा। जजपा : संदीप गहलावत, रमेश गुप्ता, अशोक सरोहा राठधना।

गन्नौर भाजपा : निर्मल रानी विधायक, देवेंद्र कादियान, आजाद नेहरा।
कांग्रेस : कुलदीप शर्मा पूर्व विधायक, जितेंद्र मलिक पूर्व एमपी, राजेश पहलवान, विनोद धनखड़, संजय खत्री।
इनेलो-बसपा : बिजेंद्र रापड़िया, ऋषिराज कौशिक, मनजीत कौर।
जजपा : अनिल त्यागी, शियानंद त्यागी, सुधीर धनखड़।

राई: भाजपा : मोहनलाल बड़ौली, कृष्णा गहलावत, वीरेंद्र बढ़खालसा, कंवल सिंह चौहान, पुनित राई। कांग्रेस : जयतीर्थ दहिया, बिजेंद्र आंतिल, जसपाल आंतिल, जयभगवान आंतिल, अनंत दहिया। इनेलो-बसपा : अशोक कौशिक, अजीत तुषीर, प्रमोद दहिया। जजपा : अजीत आंतिल, सुमित राणा, रामकिशन तुषीर, रमेश पहलवान।

खरखौदा: भाजपा : पवन कुमार खरखौदा, मीना रानी, प्रीतम खोखर। कांग्रेस : जयवीर सिंह, भूप सिंह, अंजू बाला, सुचित्रा रानी। इनेलो-बसपा : विनोद चौहान, करतार सिंह, सतबीर तुर्कपुर। आप : कर्मबीर थाना, रतनलाल ठेकेदार, मनजीत फरमाणा।

गोहाना : भाजपा : राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, योगेश्वर दत्त, तीर्थ राणा पूर्व जिलाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह आर्य, बिजेंद्र मलिक। कांग्रेस : जगबीर सिंह मलिक विधायक, कपूर नरवाल, गौरव मलिक विधायक के बेटे, अनूप मलिक सरगथल। आप : अनुराग मलिक जिला युवा अध्यक्ष, शिवम गोयल, सतीशराज देशवाल। जजपा : कुलदीप मलिक पूर्व जिला प्रधान, बलजीत मलिक, कुलदीप मलिक कोच ।

बरौदा: भाजपा : प्रदीप सांगवान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, उमेश शर्मा प्रदेश सचिव, भूपेंद्र मलिक, रविंद्र जागलान। कांग्रेस : इंदूराज नरवाल विधायक, डॉ. कपूर नरवाल वरिष्ठ नेता, जीता हुड्‌डा पूर्व विधायक के बेटे। इनेलो-बसपा : जोगेंद्र मलिक प्रदेश सचिव, कृष्ण मलिक जिलाध्यक्ष, सुरेंद्र लठवाल, रामकिशन मलिक। जजपा : पवन शर्मा सरपंच मोई हलका अध्यक्ष, सुरेंद्र उर्फ शीलू खासा पूर्व हलका अध्यक्ष, सुरेंद्र मलिक माहरा, जॉनी लठवाल आप : संदीप मलिक, नवीन गौड़

 

Share This Article