Miss Universe 2024 Pageant:19 वर्षीय रिया सिंघा करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व Miss Universe 2024 Pageant में, जानिए Miss Universe प्रतियोगिता में भाग लेने के नियम और कैसे करें आवेदन

Anita Khatkar
By Anita Khatkar
Miss Universe 2024 Pageant:19 वर्षीय रिया सिंघा करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व Miss Universe 2024 Pageant में, जानिए Miss Universe प्रतियोगिता में भाग लेने के नियम और कैसे करें आवेदन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Miss Universe 2024 Pageant: गुजरात की 19 वर्षीय रिया सिंघा को Miss Universe India 2024 का ताज पहनाया गया है। अब वह नवंबर में भारत का प्रतिनिधित्व ग्लोबल स्तर पर Miss Universe 2024 Pageant में करेंगी। जयपुर में आयोजित हुए इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल में रिया ने सभी को पछाड़ते हुए विजेता का खिताब जीता। रिया को Miss Universe India 2015 उर्वशी रौतेला ने ताज पहनाया। अब देशभर की निगाहें इस युवा प्रतिभा पर हैं, जो वैश्विक मंच पर Miss Universe का खिताब जीतने की ओर अग्रसर हैं।

Miss Universe 2024 Pageant: रिया सिंघा की सफलता की कहानी

अहमदाबाद की रिया सिंघा ने अपने स्कूली जीवन से ही मॉडलिंग और पेजेंट प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया था। महात्मा गांधी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, वह अब परफॉर्मिंग आर्ट्स में ग्रेजुएशन कर रही हैं। रिया ने 2023 में Miss Teen Earth का खिताब भी जीता था और इससे पहले Miss Teen Universe 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनकी इस यात्रा से साबित होता है कि कड़ी मेहनत और जुनून से सफलता के द्वार खोले जा सकते हैं।

Miss Universe प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की प्रक्रिया और योग्यता
Miss Universe प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुछ विशेष पात्रता मानदंड होते हैं। उम्र सीमा, नागरिकता, शादी का स्टेटस, और अन्य नियमों के तहत ही प्रतियोगी आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें कि Miss Universe Pageant में हिस्सा लेने के लिए किन मानदंडों का पालन करना जरूरी है:

1. उम्र सीमा: प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए। हालांकि, 2022 के बाद से ऊपरी उम्र सीमा को हटा दिया गया है, जिससे अब हर उम्र की महिलाएं भाग ले सकती हैं।

2. नागरिकता: प्रतियोगी को उस देश का नागरिक होना चाहिए, जिसका वह प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसके लिए नागरिकता के प्रमाण जैसे पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र आदि आवश्यक होते हैं।

Miss Universe 2024 Pageant:19 वर्षीय रिया सिंघा करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व Miss Universe 2024 Pageant में, जानिए Miss Universe प्रतियोगिता में भाग लेने के नियम और कैसे करें आवेदन
Miss Universe 2024 Pageant:19 वर्षीय रिया सिंघा करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व Miss Universe 2024 Pageant में, जानिए Miss Universe प्रतियोगिता में भाग लेने के नियम और कैसे करें आवेदन

3. शादी और मातृत्व: अगस्त 2022 से शादीशुदा महिलाएं, गर्भवती महिलाएं, और मां बनने के बाद भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं।

4. क्रिमिनल बैकग्राउंड: हालांकि इस पर कोई आधिकारिक नियम नहीं है, लेकिन आपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाती।

5. ट्रांसजेंडर महिलाओं की भागीदारी: फिलहाल ट्रांसजेंडर महिलाओं को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं है, लेकिन इस मुद्दे पर चर्चा जारी है और भविष्य में इसमें बदलाव हो सकता है।

Miss Universe 2024 Pageant: कैसे करें आवेदन

Miss Universe में भाग लेने के लिए, प्रतिभागियों को अपने देश के नेशनल डायरेक्टर से संपर्क करना होता है। भारत में Miss Universe India Pegeant के माध्यम से प्रतियोगी का चयन किया जाता है। इसके बाद, चुनी गई महिला को चैरिटी वर्क, पब्लिक अपीयरेंस और अन्य सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना होता है।

Miss Universe प्रतियोगिता का प्रारूप

Miss Universe Pageant में विभिन्न राउंड होते हैं, जैसे इंट्रोडक्शन राउंड, स्विमसूट और एवनिंग गाउन प्रेजेंटेशन शो। इस दौरान जज प्रतिभागियों की पर्सनल स्टाइल और आत्मविश्वास को परखते हैं। इसके बाद टॉप 6 प्रतियोगियों का चयन होता है और क्वेश्चन-आंसर राउंड होता है, जहां उनसे सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर सवाल पूछे जाते हैं। अंत में, टॉप 3 प्रतियोगियों में से विजेता का ऐलान किया जाता है।

Miss Universe 2024 Pageant: मिस यूनिवर्स बनने के बाद जीवन

Miss Universe का ताज जीतने के बाद, विजेता को कैश प्राइज के साथ-साथ एक साल तक न्यूयॉर्क में रहने का मौका मिलता है। उन्हें कई देशों में ट्रेवल करना होता है और वैश्विक मंच पर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर बात करने का अवसर मिलता है। Miss Universe का पूरा खर्च संगठन द्वारा उठाया जाता है। इसके अलावा, विजेता को मॉडलिंग और फिल्म इंडस्ट्री में भी आगे बढ़ने के कई मौके मिलते हैं।

अब सभी की निगाहें रिया सिंघा पर टिकी हैं, जो भारत को एक बार फिर Miss Universe का ताज दिलाने की उम्मीद जगाए हुए हैं।

Share This Article