सपना चौधरी की हर अदा पर लाखों लोग फिदा हैं। उनके ठुमकों से पूरा उत्तर भारत हिल जाता है। बता दें कि सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इस मामले में वो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं।
सपना चौघरी के बाद हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया को लोग काफी पसंद करते हैं। प्रांजल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
इस लिस्ट में आरसी उपाध्याय का नाम भी शामिल है। उनकी डांसिंग को भी लोग काफी पसंद करते हैं। उनके ठुमकों को देख लोगों का बज हाई हो जाता है।
सिंगर और डांसर पूजा हुड्डा भी हरियाणा में काफी पॉपुलर है। उनकी डांसिंग भी जबरदस्त है। बता दें कि उन्होंने सिंगर प्रदीप बूरा से शादी कर ली है।
इसमें अंजलि राघव का नाम भी शामिल है। वो भी हरियाणा की फेमस डांसर हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी अपना जलवा बिखेरते रहती हैं।
बोल्ड डांस की बात की जाएं तो इसमें सबसे पहला नाम मुस्कान बेबी का आता है। वो अपनी अदाओं से सभी को घायल कर देती हैं।
हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी के ठुमकों से इंटरनेट का पारा हाई हो जाता है। डिंपल चौधरी की हर अदा पर लोग फिदा हैं।