हाल ही में यूपी के फतेहपुर निवासी विकास दुबे को 40 दिन के अंदर एक ही सांप ने सात बार काटा है। बरहाल उनका इलाज चल रहा है।
इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या सांप की इतनी मेमोरी होती है कि, वो एक आदमी को याद रख सके बार-बार डसने के लिए ?
आपको बता दें कि, साइंस इसे नहीं मानता ! जिम कॉर्बेट के स्नेक एक्सपर्ट चंद्रसेन ने इस बात से इंकार किया है कि, सांप की मेमोरी होती है।
भोपाल के रहने वाले सांपों के एक्सपर्ट मोहम्मद सलीम ने भी बताया कि, कोई भी सांप किसी एक इंसान को काटने के लिए लंबी यात्रा नहीं कर सकता।
एक्सपर्ट कहते हैं कि, सांप की मेमोरी बेहद सिचुएशनल होती है। वो किसी को याद नहीं रखता। यानी सांप को ये याद नहीं रहेगा कि, ये विकास है और इसे काटना है।
एक्सपर्ट चंद्रसेन कहते हैं कि, यदि कोई सांपों के रेस्क्यू मिशन में लगा है तो उसे सांप कई बार काट सकता हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता कि, एक ही सांप किसी इंसान को पीछा करके काटे।
विकास जिस इलाके में रहते हैं, वो हरा-भरा है। यानी वहां छोटे-मोटे जीव होंगे। जिसकी वजह से गैर-जहरीले सांप भी होंगे, जहरीले भी होंगे।