देश के ज्यादातर हर युवाओं का सपना आईएएस बनने का होता है।
जिसके लिए भिन्न-भिन्न स्ट्रीम से पढ़े लोग आईएएस की तैयारी करते हैं और आईएएस बनते भी हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए हर साल परीक्षा आयोजित करता है। इसमें कई लाखों कैंडिडेट शामिल होते हैं।
ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि सबसे ज्यादा IAS किस स्ट्रीम से पढ़े लोग बनते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे ज्यादा IAS इंजिनियरिंग, साइंस और मेडिकल सहित साइंस स्ट्रीम से पढ़े लोग बनते हैं।
आंकड़ों के मुताबिक साल 2017 से 2021 के बीच यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में इंजिनियरिंग के कैंडिडेट सबसे ज्यादा थे।
साथ ही साइंस के बाद ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम का स्थान है।
ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के पढ़े लोग भी सबसे ज्यादा आईएएस बनते हैं।