क्या आप जानते हैं कि मैप के अलावा भी इसके अन्य उपयोग हैं? इसमें कई खुफिया फीचर्स हैं, जिनके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं। गूगल मैप रास्ता दिखाने के अलावा भी कई जरूरी कामों में आपकी मदद कर सकता है।
0218
अगर आपको कभी भूख लगे या गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने गूगल मैप्स की मदद से अपने नजदीकी रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप का पता लगा सकते हैं।
0218
जैसे ही आप मैप की होम स्क्रीन पर जाकर ‘रेस्टोरेंट’ या ‘गैस स्टेशन’ सर्च करते हैं, तो आपके आसपास के सभी मौजूद पेट्रोल पंप, ढाबे या रेस्टोरेंट की पूरी जानकारी दी जाएगी।
0218
इसके अलावा एक और शानदार फीचर इसमें है। दरअसल, अगर आपको कभी कहीं जाने के लिए कैब बुक करनी हो, तो इसके लिए ओला या रैपिडो जैसी अलग-अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। आप इन सभी की तुलना आपस में गूगल मैप पर कर सकते हैं।
0218
आपको बस सर्च बॉक्स में अपना डेस्टिनेशन डालना होगा, अपनी डायरेक्शन चुननी होगी और ‘कैब’ आइकन पर दबाना होगा। यह सर्विस आपको इन सेवाओं के किराए और अलग-अलग ट्रैवल ऑप्शन भी दिखाएगी। यहां अपनी पसंदीदा कैब को चुनकर बुक कर सकते हैं।
0218
गूगल मैप का एक और शानदार फीचर है लोकेशन शेयरिंग। दरअसल, अगर आप कहीं जा रहे हैं और अपने परिवार या दोस्त को अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं, तो इसमें गूगल मैप आपकी बड़ी सहायता कर सकता है।
0218
इसके लिए आपको सिर्फ अकाउंट आइकन पर एक बार टैप करना होगा और ‘लोकेशन शेयर’ का विकल्प चुनना होगा। आप अपनी लोकेशन को किसी और के साथ भी शेयर कर सकते हैं और जितने समय के लिए चाहें, उतने समय के लिए शेयर कर सकते हैं।
0218