क्या आप भी बेबी ट्राई कर रहे हैं और कंसीव नहीं हो रहा है? तो पहले अपने पीरियड्स की डेट पर ध्यान दें। दरअसल, प्रग्नेंसी के लिए पीरियड्स के बाद और पहले के कुछ दिनों के बाद कैलकुलेशन पर ध्यान देना होता है।
View More
आइए Dr Nancy Nagpal Consultant Gynaecologist से सही तरीके से जानें पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंट हो सकते हैं?
View More
सबसे पहले तो पीरियड्स हर महीने होना बेहद जरुरी है और यह एक चक्र है, जो 28 से 30 दिनों में रीपिट होता है। यदि आपका यह साइकिल सही है, तो प्रेग्नेंसी आसानी से हो सकती है।
View More
नॉर्मल पीरियड्स साइकिल मान लेते हैं 30 दिनों का है, जिसमें मिड तारिख का ध्यान रखना होगा। इस मिड में एग ओवुलेशन होगा, जो प्रेग्नेंसी के लिए जरुरी है।
View More
तारिख के हिसाब से देखें, तो चलिए मान लेते हैं। तारिख को पीरियड्स शुरु हुआ और यह 4-6 दिनों तक चला। इसका मिड तारिख 15 होता है, जिसमें ओवुलेशन होगा। प्रेग्नेंसी के लिए 15 तारीख के 2 दिन पहले और 2 दिनों बाद तक का समय बेस्ट है। यानी कि 13 से 17 तक इसके चांस ज्यादा हैं।
View More
ओवुलेशन के आसपास के 6-7 दिनों तक यदि प्रोटेक्शन इस्तेमाल न किया जाए, तो प्रेग्नेंसी के चांस हो सकते हैं। ओवुलेशन और प्रेग्नेंसी दोनों एक-दूसरे से जुड़ा है और इसका कैलकुलेशन समझना महिलाओं के लिए जरुरी है।
View More
इसी तरह यदि किसी की पीरियड्स साइकिल 28 दिन की है, तो ओवुलेशन 14वें दिन से शुरु होगा। यदि किसी की पीरियड साइकिल 31 दिन की है, तो ओवुलेशन 16वें या 17वें दिन होगा।
View More
प्रेग्नेंट होना चाहते हैं, तो आपको अपने पीरियड्स की डेट के साथ ओवुलेशन के कैलकुलेशन का ख्याल रखना होगा। इससे ही प्रेग्नेंसी हो सकती है।
View More
यदि प्रेग्नेंसी से बचना चाहते हैं तो ये 6-7 दिनों के ओवुलेशन के पीरियड को समझना जरुरी है। इससे आप अनचाहे प्रेग्नेंसी से बच सकते हैं।
View More