दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार व रविवार को जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तेज गति हवा भी चल सकती है।
पिछले माह 27 व 28 दिसंबर को जिले में हुई अच्छी वर्षा से गेहूं की फसल में सिंचाई की पूर्ति हो गई थी।
अब अगर दोबारा अच्छी वर्षा होती है, तो गेहूं की फसल में एक और सिंचाई की पूर्ति हो जाएगी।
जिले में करीब 2.15 लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। अगर वर्षा होती है, तो गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होगी।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र पांडू पिंडारा से मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार व रविवार को जिले में कहीं- कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
मौसम को ध्यान में रखते हुए किसान फिलहाल फसलों में सिंचाई व स्प्रे का काम रोक दें। वर्षा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है।