हाथों में कंपन के ये हैं 5 मुख्य कारण, लक्षणों को समझ कर तुरंत लें डॉक्टर की सलाह

हाथ कांपता रहता है। 

आपने कई लोगों को देखा होगा कि उनका हाथ कांपता रहता है। बुजुर्गों के साथ युवाओं में भी यह समस्या हो सकती है। ऐसे में इसके लक्षणों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।

हाई थायराइड हार्मोन

हाथ कांपने का प्रमुख कारणों के बारे में बात करते हुए डॉ प्रियंका कहती हैं कि कई ऐसे पेशेंट आते हैं जिनके हाथ कांपते रहते हैं। इसका प्रमुख कारण थायराइड हार्मोन का अधिक बनना। जिससे हाथ कांपने के साथ घबराहट भी होती है। 

एसेंशियल ट्रेमर

ऐसे कंपन होते हैं, जिनका कोई रीजन नहीं होता। इन्हें ईडियोपेथी माना जाता है। यह पारिवारिक समस्या हो सकती है। इसका विस्तार धीरे-धीरे होता है। इसकी शुरुआत 20 से 28 की एज में होती है। लेकिन इस कंपन से पानी पीने या चाय पीने में कोई समस्या या चाय पीने में कोई समस्या नहीं होती। 

दवाएं

कुछ दवाइयां जैसे अस्थमा और कफ सिरप के सेवन से कंपन हो सकता है। इन दवाइयां में कुछ ऐसे मॉलिक्यूल होते हैं, जो संबंधित बीमारियों को तो सही करते हैं। लेकिन इनका साइड इफेक्ट भी होता है। जिसकी वजह से हाथ में कंपन होता है। 

सेरेबेलम

यह सिर में सबसे पीछे स्थित होता है। इसकी वजह से भी हाथ में कंपन होता है। जिससे आप चाय या पानी उठाने की कोशिश करेंगे तो इसमें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खाना खाने में भी समस्या हो सकती है। खाना मुंह पर लगाएंगे तो हाथ इधर-उधर हो जाता है। 

पार्किंसन

पार्किंसन ट्रेमर में धीरे-धीरे हांथ कांपना शुरू होता है। इसके साथ ही हाथों में अकड़न की समस्या भी होती है। पार्किंसन ट्रेमर में हाथों को मुंह तक तेजी से नही ले जाने में समस्या होती है और हांथों में अकड़न जैसे कई लक्षण दिखाई देते हैं।