आचार्य चाणक्य की नीतियों पर आधारित नीति शास्त्र ‘चाणक्य नीति’ में कुछ ऐसी नीतियों के बारे में जानकारी दी गई है जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं.
View More
अगर कोई व्यक्ति गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहा है और बहुत मेहनत के बाद भी उसे कोई सफलता नहीं मिल रही तो एक बार चाणक्य नीति में दिए गए कुछ नियमों को जरूर अपनाएं.
View More
हर कोई अमीर बनना चाहता है और इसके लिए पूरी मेहनत भी करता है. लेकिन कई बार बहुत मेहनत के बाद भी लोगों को सफलता हासिल नहीं होती.
View More
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में गरीबी को दूर करने का एक आसान तरीका बताया है. चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप दान और पुण्य करते हैं तो दरिद्रता का नाश होता है.
View More
चाणक्य नीति के अनुसार मनुष्य का हर स्थिति में ईमानदार होना बेहद जरूरी है. जो व्यक्ति ईमानदारी से अपना काम करते हैं और किसी को धोखा नहीं देते महालक्ष्मी उनसे प्रसन्न होती हैं. ऐसे लोग अगर गरीबी में भी जी रहे हैं तो लक्ष्मी माता की कृपा से आप पर धन की बरसात होगी
View More
ज्ञान हर दुख व कष्ट को दूर करने में सहायक होती है. चाणक्य नीति के अनुसार मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ा शत्रु उसका अज्ञान होता है. यदि आप धन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो अपने ज्ञान को बढ़ाएं क्योंकि इससे आपको सफलता की नई राह मिलेगी.
View More
चाणक्य नीति में यह बताया गया है कि मनुष्य को धर्म ग्रंथ अवश्य पढ़ने चाहिए क्योंकि इनमें दी गई बातों से हमारे विचार शुद्ध होते हैं. यह विचार आपके जीवन में चल रहे दुखों का अंत करने में काफी हद तक सहायक साबित होते हैं.
View More
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. न्यूज कुंज इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
View More