आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोग तेजी से फैटी लिवर का शिकार हो रहे हैं। इसके चलते लिवर पर नेगेटिव असर पड़ता है।
View More
आज हम आपको उन खराब आदतों के बारे में बताएंगे, जो फैटी लिवर के लिए जिम्मेदार मानी जाती है। आइए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानें।
View More
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना डाइट में प्रोसेस्ड फ्रूड्स, जंक फूड और ज्यादा शुगर वाली ये चीजें शामिल करने से आप फैटी लिवर का शिकार हो सकते हैं।
View More
यदि आप फैटी लिवर का शिकार नहीं होना चाहते, तो इन फ्रूड्स की बजाय डाइट में साबुत अनाज, फल, सब्जियां, दही और लीन प्रोटीन आदि को शामिल करें।
View More
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग आलसी भरा जीवन व्यतीत करते हैं, उन्हें फैटी लिवर होने के ज्यादा अवसर बने रहते हैं।
View More
फैटी लिवर से बचने के लिए हमेशा एक्टिव रहें। एक्टिव रहने के लिए आप एक्सरसाइज, वॉकिंग या साइकलिंग और लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ने जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं।
View More
शराब लिवर की सबसे बड़ी दुश्मन है क्योंकि शराब पीने से लिवर में फैट इकठ्ठा होने लगता है, जिसके चलते फैटी लिवर के साथ लिवर में कैंसर होने का भी खतरा बना रहता है।
View More
शराब की जगह आपको कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। इससे न सिर्फ लिवर सेहतमंद रहेगा। बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होगी।
View More
लेख में दिए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी एक अच्छे एक्सपर्ट से लें।
View More