NCR क्या है? जिसमें शामिल हैं तीन राज्यों के 24 जिले, हरियाणा के सबसे ज्यादा; देखें लिस्ट

Medium Brush Stroke

हरियाणा में मौजूदा समय में 22 जिले हैं। इनमें 14 जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर में शामिल हैं। बाकी आठ जिले गैर-एनसीआर क्षेत्र में हैं। इसके साथ ही राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ जिले एनसीआर में शामिल हैं। 

Medium Brush Stroke

यदि बात करें उत्तर प्रदेश की तो यूपी के आठ जिले एनसीआर (NCR Districts Name) में आते हैं। इनमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्‍दशहर, हापुड, बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर शामिल हैं। इस तरह ये इलाके यूपी का 14826 क्षेत्र (वर्ग किलोमीटर में) कवर करते हैं। 

Medium Brush Stroke

इसी तरह यदि बात की जाए राजस्थान की तो प्रदेश के दो जिले एनसीआर में आते हैं। इनमें अलवर और भरतपुर शामिल हैं। ये जिले प्रदेश का 13,447 क्षेत्र (वर्ग किलोमीटर में) कवर करते हैं। 

Medium Brush Stroke

वहीं, हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित 14 जिले शामिल हैं। ये 14 जिले प्रदेश का 25327 क्षेत्र (वर्ग किलोमीटर में) कवर करते हैं।

Medium Brush Stroke

एनसीआर क्या है?

एनसीआर की फुल फॉर्म राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) है। दिल्ली से कई सौ किलोमीटर तक NCR का विस्तार है। जिनमें सीमा से जुड़े राज्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के जिले शामिल हैं। 

Medium Brush Stroke

कैसे बना NCR योजना बोर्ड?

साल 1956 अंतरिम सामान्‍य योजना में सुझाव दिया गया है कि बाहरी क्षेत्रों और यहां तक कि दिल्‍ली क्षेत्र के बाहर के क्षेत्रों पर विचार करना चाहिए तकि विकास होता रहे और क्षेत्रफल में विस्तार भी जिससे शहर में अत्यधिक भीड को संतुलित और नियंत्रित किया जा सके। 

Medium Brush Stroke

लिहाजा, हरियाणा-राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सहमति के बाद संसद द्वारा राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्रीय योजना बोर्ड अधिनियम के अंतर्गत एनसीआर योजना बोर्ड गठित किया गया। 

Medium Brush Stroke

एनसीआर में शामिल हरियाणा के जिले

– गुरुग्राम – फरीदाबाद – नूंह

Medium Brush Stroke

– रोहतक – सोनीपत – रिवाडी – झज्जर

– पानीपत – पलवल – भिवानी – चरखी दादरी

– महेंद्रगढ – नारनौल – जींद – करनाल