घर बनाना ही किसी का सपना होता है, यही कारण है कि इसे बनाते समय लोग वास्तु, दिशा-दशा आदि का भी ख्याल रखते हैं।
कुछ लोग नया घर बनवाते समय उसकी नींव में चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा रखवाते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी के बारे में।
कहते हैं कि जमीन के नीचे पाताल लोक होता है, जिसके स्वामी शेषनाग माने गए हैं।
माना जाता है कि शेषनाग के फन पर ही धरती टिकी हुई है।
ऐसे में मकान बनवाते समय चांदी के नाग-नागिन रखकर शेषनाग का आहवान किया जाता है, ताकि वह घर की रक्षा करें।
नाग को धन का रक्षक भी माना गया है। ऐसे में कहा जाता है कि वे घर की संपत्ति की भी रक्षा करते हैं।
चांदी प्योर मानी गई है। इससे बने नाग-नागिन रखने से घर में शांति, शुद्धता बनी रहती है।
इतना ही नही चांदी के नाग-नागिन वास्तु दोष दूर करने का भी काम करते हैं।