थुलथुला पेट होगा अंदर, रोज 5 मिनट करें ये 3 योगासन

आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते कई लोग बेली फैट से परेशान रहते हैं। इस समस्या पर यदि ध्यान न दिया जाए, तो व्यक्ति की सेहत पर भी मोटापे का बुरा असर पड़ सकता है।

View More

बेली फैट

Arrow

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से बेली फैट को कम किया जा सकता है।

View More

 योगासन 

Arrow

घर पर बेली फैट को कम करने के लिए आप धनुरासन कर सकती हैं। इसके लिए पहले योगा मैट फर्श पर बिछाकर पेट के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को पीछे की तरफ सीधा करें।

View More

धनुरासन

Arrow

अब पैरों को ऊपर उठाते हुए हाथों से एड़ी पकड़ें। इसके बाद, गहरी सांस लेते हुए सीने को जमीन से ऊपर उठाएं और सांस छोड़ें। इस अवस्था में कुछ सेकेंड बना रहने के बाद वापस नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं।

View More

धनुरासन के स्टेप्स

Arrow

इसके लिए पहले फर्श पर मैट बिछाकर कमर के बल लेट जाएं। अब दोनों पैरों को आपस में मिलाएं और हथेलियों को हिप्स के नीचे जमीन पर रखें। इसके बाद, बाएं पैर को ऊपर उठाएं।

View More

द्वि चक्रीय आसन

Arrow

पैर ऊपर उठाकर इसे ज्यादा से ज्यादा गोलाकार चक्र में पहले क्लॉक वाइज और फिर, एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं। 8 से 10 बार ऐसा करने के बाद यही प्रक्रिया दाएं पैर के साथ दोहराएं। रोजाना 5 से 10 मिनट इस योगासन का अभ्यास करें।

View More

द्वि चक्रीय के स्टेप्स

Arrow

इसके लिए फर्श पर मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपनी दोनों हथेलियों को हिप्स के साइड में जमीन पर रखें। इसके बाद, पैरों को 45 से 90 डिग्री ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे सांस लें।

View More

उत्तानपादासन

Arrow

अब 15 से 20 सेकेंड इस पोजीशन में होल्ड करें। इससे आपको लोअर एब्स में प्रेशर महसूस होगा। इसके बाद, सांस छोड़ते हुए पैरों को जमीन पर वापस रख दें।

View More

उत्तानपादासन के स्टेप्स

Arrow

यदि आप रोजाना 5-5 मिनट इन तीनों योगासन का अभ्यास करती हैं, तो इससे पेट और हिप्स की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, मसल्स भी मजबूत होती हैं।

View More

पेट होगा अंदर

Arrow

इन योगासन को करने से पहले एक्सपर्ट की राय-सलाह अवश्य लें। 

View More

सलाह

Arrow