YouTube Shorts के लिए व्यू काउंट का तरीका बदल रहा है। अब तक किसी YouTube Shorts पर व्यू तभी काउंट होता था, जब वो निश्चित वक्त तक के लिए प्ले होता था।
View More
हालांकि, 31 मार्च के बाद ये स्थिति बदलने वाली है। अब कंपनी Instagram की तरह व्यूज को काउंट करेगी, जिससे वीडियोज पर व्यू बढ़ेगा।
View More
दरअसल, कंपनी अब तक निश्चित वक्त तक किसी शॉर्ट के प्ले होने के बाद ही व्यू को काउंट करती थी, लेकिन अब वो टिकटॉक और इंस्टाग्राम वाला तरीका अपना रही है।
View More
यानी विडियो कितनी बार प्ले या रिप्ले हुआ है, उतनी बार उस पर व्यू काउंट किया जाएगा। कंपनी ने एक सपोर्ट पेज पर इसकी जानकारी दी है।
View More
YouTube Shorts पर अब मिनिमम वॉच टाइम का कैप नहीं रहेगा। कंपनी ने इसकी जानकारी एक पोस्ट में दी है। साथ ही ये भी बताया है कि इसका असर क्या होगा।
View More
नए अपडेट के बाद ऑरिजनल शॉर्ट व्यू मैट्रिक्स की जानकारी Emgaged Views ऑप्शन में मिलेगी। ये ऑप्शन एडवांस मोड सेक्शन में मिलेगा।
View More
कंपनी ने बताया है कि नए व्यूज काउंट का असर क्रिएटर्स की कमाई पर नहीं पड़ेगा। ना ही क्रिएटर्स के चैनल मोनेटाइजेशन पर असर होगा।
View More
बता दें कि चैनल मोनेटाइजेशन के लिए आपके पास कम से कम 500 सब्सक्राइबर्स, 3000 पब्लित वॉच आवर या 3 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज होने चाहिए।
View More
वॉच आवर 1 साल में पूरा होना चाहिए, जबकि 3 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज पिछले 90 दिनों में होने चाहिए। इस तरह से आपका चैनल मोनेटाइज हो जाएगा।
View More