Haryana Weather Update : हरियाणा, NCR दिल्ली में मानसून का प्रदर्शन निराशा जनक, देखें आगे का मौसम पूर्वानुमान

Parvesh Malik
By Parvesh Malik
Monsoon performance disappointing in Haryana, NCR Delhi, see further weather forecast
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Weather Update : पिछले कुछ दिनों सें हरियाणा में लगातार मानसून रेंगने को मजबूर है। कमजोर मानसून गतिविधियों की वजह से हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में मानसून बारिश के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में समय से पहले मानसून की धमाकेदार एंट्री हुई परन्तु धीरे-धीरे सम्पूर्ण इलाके में लगातार मानसून कमजोर बना हुआ है।

क्योंकि हरियाणा, एनसीआर दिल्ली पर मजबूत मौसम प्रणाली की अनुपस्थिति बनीं रहीं जिसकी वजह से लगातार मानसून टर्फ हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिण या उत्तर में बनीं रहीं साथ ही बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्रों का प्रभाव भी हरियाणा, एनसीआर दिल्ली के दक्षिण में राजस्थान मध्यप्रदेश पर रहा जों लगातार रहा जिसका केवल आंशिक असर दक्षिणी जिलों पर देखने को मिला जबकि हरियाणा के उत्तरी जिले लगातार मानसून की अभी बड़ी उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

लगातार हरियाणा (Haryana Weather Update) एनसीआर दिल्ली में खंड बारिश देखने को मिल रही है। कमजोर मानसून से किसानों की फसलें भी प्रभावित हो रही है। हालांकि बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बीच-बीच में थोड़े छोटे छोटे अंतराल पर मानसून सक्रियता भी देखने को मिलीं परन्तु मानसून की सक्रियता और तारतम्यता और लय देखने को नहीं मिल रहीं है बादलों का निर्माण भी हों रहा परन्तु बारिश नदारद है।

 

एक जुलाई से 26 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य (Haryana Weather Update) में कुल 109.5 मिलीमिटर मानसून बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया जबकि राज्य में इस दौरान 181.6 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है जो सामान्य मानसून बारिश से 40% कम हुई है। जों बहुत गंभीर, सोचनीय और चिंतन का विषय है। केवल दो जिलों में मानसून सामान्य से अधिक हुई है जिसमें मेवात और महेंद्रगढ़ जिला काबिज है धीरे-धीरे यहां पर भी बारिश के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिल रहीं है।

आज उत्तरी बंगाल की खाड़ी, बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन गया है। साथ ही साथ 27 जुलाई और 30 जुलाई को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहें हैं जिसकी वजह मानसून ट्रफ लाइन अपने सामान्य अवस्था पर पहुंचने की प्रबल संभावना है जिसकी वजह से 28 जुलाई से 4 अगस्त के दौरान हरियाणा, एनसीआर दिल्ली पर मानसून में सक्रियता और तारतम्यता की संभावना बन रही है।

वर्तमान परिदृश्य में लगातार पश्चिमी दक्षिणी हवाएं चल रही है जबकि दक्षिणी पूर्वी मानसून हवाओं कमजोर पड़ी हुई है।
सम्पूर्ण हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में लगातार उमस भरी पसीने वाली चिपचिपी गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड रहा है।
परन्तु जल्द ही आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर दिल्ली पर मानसून सक्रियता और तारतम्यता की सम्भावना बन रही है।

 

आज भी हरियाणा (Haryana Weather Update) , एनसीआर में बिखराव वाली खंड बारिश महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, सिरसा जिलों पर देखने को मिलीं। आज हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान क्रमशः 33.0, 25.0 डिग्री सेल्सियस से 40.0,29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है सम्पूर्ण इलाके पर लगातार दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी और प्रचुर मात्रा में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी से आमजन को उमसभरी पसीने वाली चिपचिपी गर्मी से रूबरू होना पड रहा है।

जिला महेंद्रगढ़ में 1 जुलाई से 26 जुलाई तक कुल 207.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में इस दौरान सामान्य बारिश 180.7 मिलीमीटर होती है जो सामान्य से 15% अधिक हुई है परन्तु धीरे-धीरे जिला महेंद्रगढ़ में भी मानसून बारिश के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिल रही है क्योंकि जिला महेंद्रगढ़ में भी कहीं-कहीं लगातार बिखराव वाली खंड बारिश हो रही है। आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 34.7, 28.0डिग्री सेल्सियस और 35.8,27.9डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Share This Article