CA Kaise Bane: CA बनने के लिए क्या पढ़ें? जानें योग्यता सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी

Anita Khatkar
4 Min Read

CA Kaise Bane: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का रास्ता मेहनत, कड़ी तैयारी और समर्पण से भरपूर होता है, लेकिन एक बार सफल होने के बाद यह करियर आपको शानदार सैलरी और बेहतरीन करियर ग्रोथ की गारंटी देता है। अगर आपकी रुचि गणित, अकाउंटिंग, वाणिज्य या कानून जैसे विषयों में है और आप CA बनने का सपना देखते हैं, तो यहां हम आपको बताएंगे कि CA बनने के लिए कौन-कौन से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

ICAI CA कोर्स की संरचना

CA कोर्स तीन प्रमुख स्टेप्स में विभाजित होता है:

1. CA फाउंडेशन
2. CA इंटरमीडिएट
3. CA फाइनल

इनके अलावा, CA Course में कुछ ट्रेनिंग प्रोग्राम और इंटीग्रेटेड कोर्स भी होते हैं, जैसे कि IT और सॉफ्ट स्किल्स के प्रोग्राम्स, रेजिडेंशियल ट्रेनिंग प्रोग्राम्स और 3 साल की अनिवार्य प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (आर्टिकलशिप)।

CA बनने के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

स्टेप-1: CA फाउंडेशन कोर्स

CA फाउंडेशन कोर्स के लिए आपको 10वीं के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) में रजिस्ट्रेशन कराना होता है। यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या इंस्टीट्यूट के रीजनल सेंटर से किया जा सकता है। इस कोर्स की अवधि लगभग चार महीने की होती है, लेकिन इस परीक्षा के लिए पात्रता 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद प्राप्त होती है।

स्टेप-2: CA इंटरमीडिएट

CA इंटरमीडिएट कोर्स में रजिस्ट्रेशन 2 तरीकों से किया जा सकता है:

1. CA फाउंडेशन परीक्षा पास करने के बाद।

2. डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन, जिसके लिए आपको ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन करना होता है जिसमें ग्रेजुएशन में कम से कम 55% अंक होना चाहिए। अगर आप नॉन-कॉमर्स बैकग्राउंड से हैं, तो 60% अंक आवश्यक होते हैं। इस स्टेज के लिए आपको 9 महीने का स्टडी कोर्स पूरा करना होता है।

स्टेप-3: CA फाइनल

CA फाइनल परीक्षा के लिए आपको 2.5 साल का आर्टिकलशिप (प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) पूरा करना होता है और CA इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप्स पास करने होते हैं। CA फाइनल में 2 सेट होते हैं – ग्रुप और ग्रुप II, जिनमें से प्रत्येक ग्रुप में तीन-तीन पेपर होते हैं। CA फाइनल परीक्षा के लिए कुल मिलाकर 50% अंक और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने जरूरी होते हैं।

CA कोर्स की फीस

CA फाउंडेशन: इसमें रजिस्ट्रेशन फीस 9000 रूपये और एग्जाम फीस 1500 रूपये होती है।

CA इंटरमीडिएट: इसमें रजिस्ट्रेशन फीस 18,000 रूपये होती है।

CA फाइनल: इसमें रजिस्ट्रेशन फीस 22,000 रूपये होती है।

CA कोर्स की अवधि

CA फाउंडेशन: लगभग 4 महीने

CA इंटरमीडिएट: लगभग 9 महीने

CA फाइनल: लगभग 2.5 साल

CA Kaise Bane: CA बनने के लिए क्या पढ़ें? जानें योग्यता सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी
CA Kaise Bane: CA बनने के लिए क्या पढ़ें? जानें योग्यता सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी

कुल मिलाकर, CA Course की अवधि लगभग 3 से 4 साल की होती है, जिसमें CA फाइनल की तैयारी और वित्तीय ज्ञान का विस्तार से अध्ययन किया जाता है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट की सैलरी कितनी होती है?

CA बनने के बाद औसत सैलरी 10 लाख रूपये प्रति वर्ष तक होती है। यह सैलरी आपके अनुभव और स्किल्स के आधार पर 20 लाख रूपये तक भी हो सकती है। बड़े कंपनियों और मल्टीनेशनल फर्म्स में काम करने से सैलरी और भी ज्यादा हो सकती है।

CA कोर्स आपको न केवल एक बेहतरीन करियर की दिशा दिखाता है, बल्कि यह आपको उच्चतम पेशेवर मानकों के साथ एक स्थिर और सम्मानजनक जीवन भी प्रदान करता है।

Web Stories

Share This Article
खाली पेट उबालकर पी लें इस हर पत्ते का पानी, पाचन से लेकर सेहत को मिलेंगे कमाल के फायदे, जानिए कैसे फेंफड़ों में जमी गंदगी को साफ करेंगे ये घरेलू नुस्खे, बस इस तरह करें इस्तेमाल शहद के साथ लहुसन खाने से क्या होता है? हनीप्रीत के साथ सत्संग, जोड़ों की करवाई शादी! सिरसा में गुरमीत राम रहीम कैसे बिता रहा पैरोल के दिन? आधा हो जाएगा बिजली बिल! गर्मी आने से पहले घर से हटा लें ये 3 चीजें