Haryana Heavy Rain Alert : हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कल से 2 दिन भारी बरसात का अलर्ट

Parvesh Malik
By Parvesh Malik
Monsoon becomes active again in Haryana, heavy rain alert for 2 days from tomorrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Heavy Rain Alert : हरियाणा में पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी लोगों का जीना बद्हाल कर दिया है। वहीं किसानों द्वारा लगाई धान की फसल को तेज बरसात का इंतजाार है। मौसम विभाग के मुताबिक, सावन माह के अंत्तिम क्षणों में आज रात से मानसून फिर सक्रिय हो जाएगा। इस दौरान मौसम विभाग ने 20 और 21 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज भी हरियाणा के अधिकांश जिलों में मौसम खराब रहेगा, लेकिन बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी का अहसास होगा। इस दौरान उमस विशेष तौर पर निराश करेगी।

 

हरियाणा के इन जिलों में होगी भारी बरसात

24 घंटे में बरसात की बात करें तो सबसे ज्यादा बरसात सोनीपत और महेंद्रगढ़ जिलों में हुई है। यहां 15.0 एमएम बरसात दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। हरियाणा के जिन जिलों में मौसम खराब रहेगा, उनमें चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जींद, सोनीपत और सोनीपत शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों को आइसोलेटेड कैटेगरी में रखा है, जहां 25% तक बरसात की आशंका है। वहीं कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां हल्की से मध्यम बरसात होने की आशंका है। इन जिलों को डार्क ग्रीन कैटेगरी में शामिल किया गया है।

Monsoon becomes active again in Haryana, heavy rain alert for 2 days from tomorrow
Monsoon becomes active again in Haryana, heavy rain alert for 2 days from tomorrow

 

सावन माह अगस्त में मानसून का प्रदर्शन

यदि मौसम विभाग का डाटा को देखें तो, हरियाणा के 22 जिलों में अगस्त में अभी तक सामान्य से 42 फीसदी ज्यादा बरसात हुई है। अभी तक सभी जगह 53.9 एमएम बरसात होनी थी, लेकिन इन दस दिनों में 76.7 एमएम बरसात हो चुकी है। इनमें फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, पलवल, पंचकूला, पानीपत में सामान्य से कम बरसात हुई है।

Share This Article