Mausam Update : हरियाणा में मानसून की वापसी की तैयारी: तापमान में इजाफा, 29 तक मौसम में बदलाव की संभावना

Anita Khatkar
By Anita Khatkar
Mausam Update : हरियाणा में मानसून की वापसी की तैयारी: तापमान में इजाफा, 29 तक मौसम में बदलाव की संभावना
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mausam Update: हरियाणा में अब मानसून की विदाई की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पिछले चार दिनों से बारिश नहीं होने के कारण दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 25 सितंबर से मानसून की सक्रियता में कमी आने के संकेत हैं। वहीं, 24 घंटे के भीतर कुरुक्षेत्र सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Mausam Update: 25 सितंबर से होगा मौसम में बदलाव

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून ट्रफ के सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसकने और नमी वाली हवाओं में कमी के चलते राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, उत्तरी जिलों जैसे पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जाएगी। वातावरण में नमी की मात्रा में भी कमी आने की संभावना जताई गई है।

Mausam Update: 29 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय

Mausam Update : हरियाणा में मानसून की वापसी की तैयारी: तापमान में इजाफा, 29 तक मौसम में बदलाव की संभावना
Mausam Update : हरियाणा में मानसून की वापसी की तैयारी: तापमान में इजाफा, 29 तक मौसम में बदलाव की संभावना

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि अभी मानसून की वापसी पूरी तरह से नहीं होगी। 29 सितंबर तक राज्य का मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इसके बाद एक बार फिर नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में फिर से मानसून सक्रिय होने के आसार हैं।

Mausam Update: तापमान में बढ़ोतरी का असर

मानसून की सुस्त चाल के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौजूदा मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों की सिंचाई और देखभाल पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि इस बदलाव का असर फसलों पर भी पड़ सकता है।

मौसम में इस बदलाव के चलते लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, 25 सितंबर के बाद बारिश की संभावना से एक बार फिर राहत मिलने की उम्मीद है।

Share This Article