Jind Election Update : जींद जिले के 10 लाख 27 हजार 123 मतदाता चुनेंगे आज पांच विधायकों का भाग्य करेंगे ईवीएम में कैद, 8 को आएगा परिणम

Anita Khatkar
5 Min Read

Jind Election Update : जींद जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 10 लाख 27 हजार 123 मतदाता जिले के पांच विधायकों का भविष्य ईवीएम में कैद करेंगे। मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने को लेकर शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां अपने ईवीएम आदि सामान को तैयार करने में लगी रही। दोपहर बाद नई ऊर्जा और उमंग के साथ पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा के अलावा संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों ने अपने-अपने अधीन आने वाली पोलिंग पार्टियों को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने का संदेश दिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि चुनाव में ड्यूटी लगना गर्व की बात हैं। चुनाव करवाना एक तरह से राष्ट्र सेवा है। सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।

इन आंकड़ों पर भी डालें नजर
जिला में कुल मतदाता दस लाख 27 हजार 727 मतदाता हैं, जिसमें से चार लाख 79 हजार 123 महिला मतदाता हैं। जुलाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक लाख 84 हजार 935 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष 99852 ,महिला 85081 व ट्रांसजैंडर 2 मतदाता हैं। इसी प्रकार सफीदों विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 95 हजार 528 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष एक लाख 4 हजार 603, महिला 90924 व ट्रांसजैंडर एक मतदाता हैं।

जींद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो लाख 3 हजार 721 मतदाता हैं जिसमें पुरुष एक लाख छह हजार 903, महिला 96815 व ट्रांसजैंडर 3 मतदाता, उचाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो लाख 18 हजार 507 मतदाता हैं, जिसमें से पुरुष एक लाख 17 हजार 88 व महिला एक लाख 1 हजार 419 मतदाता हैं।

नरवाना विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 24 हजार 432 मतदाता है, जिसमें से पुरुष एक लाख 18 हजार 943 व महिला एक लाख 5 हजार 488 तथा ट्रांसजैंडर 01 मतदाता हैं। मतदान शुरु होने के 90 मिनट पहले मॉक पोल होगा। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक का है।

मतदान के लिए बनाए गए कुल 1036 पोलिंग बूथ
जिला में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए कुल 1036 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 200 बनाए गए हैं। सफीदों विधानसभा क्षेत्र में 196, जींद में 192, उचाना कलां में 223 और नरवाना में 225 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां पर नागरिक अपने मत का प्रयोग करेंगे। सभी पोलिंग बूथों पर जिला प्रशासन द्वारा बिजली, पानी, रैंप व शौचालय आदि की सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं।

1036 पोलिंग पार्टियां करवाएंगी मतदान
जिला में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। जिला में कुल 1036 पोलिंग पार्टियां मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाएंगी। जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 400 पोलिंग अधिकारी हैं, जिसमें 200 पीओ और 200 एपीओ हैं। इसी प्रकार से सफीदों विधानसभा में 392 पोलिंग अधिकारी है जिनमें 196 पीओ ओर 196 एपीओ हैं। जींद विधानसभा क्षेत्र में 384 पोलिंग अधिकारी है जिनमें 192 पीओ ओर 192 एपीओ हैं। उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में 446 पोलिंग अधिकारी है , जिनमें 223 पीओ और 223 एपीओ हैं। नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 450 पोलिंग अधिकारी हैं, जिनमें 225 पीओ और 225 एपीओ हैं।

180 माईक्रो ऑब्जर्वर रखेंगे मतदान प्रक्रिया पर निगरानी
मतदान प्रकिया का निर्बाध रूप से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में 180 माईक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, जो मतदान प्रक्रिया में मॉक पोल से लेकर मतदान संपन्न होने तक हर पल की निगरानी करेंगे। किसी प्रकार की बाधा होने पर तुरंत प्रभाव से सामान्य ऑब्जर्वर को सूचना देंगे। जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 51, सफीदों में 43, जींद में 11, उचाना में 48, नरवाना में 27 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।

 

लोकतंत्र के महापर्व में नियुक्त किए हैं 4324 अधिकारी व कर्मचारी
लोकतंत्र के महापर्व को संपन्न करवाने के लिए जिला में कुल 4324 अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, जो अलग-अलग बूथों पर अपनी ड्यूटी देंगे। विधानसभा क्षेत्र जुलाना में 851, सफीदों में 827, जींद में 779, उचाना में 940 ओर नरवाना में 927 अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए हैं, जो मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाएंगे।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।