बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ

जैसे-जैसे मौसम बदलते है, हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए देखभाल ज्यादा करने की आवश्यकत्ता होती है। ऐसे में लोग बहुत से घरेलू उपाय अपनाते हैं। इन्हीं में से एक उपाय ऐसा है, जिसका लोहा आयुर्वेद भी मानता है।

आयुर्वेद के मुताबिक, खाने में थोड़ी-सी हल्दी मिलाना स्वस्थ रहने का एक आसान तरीका है। हल्दी में करक्यूमिन नामक एक शक्तिशाली एलिमेंट होता है। जो इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।

इसके साथ ही इसकी मदद से शरीर की सूजन कम करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में हेल्प मिलती है।

मगर क्या आप जानते हैं कि यदि आप हल्दी के साथ कुछ हल्दी चीजें और मिला लें तो आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है?

यदि नहीं तो आज हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें हल्दी के साथ मिलाकर आप इसे और ज्यादा फायदेमंद बना सकते हैं।

 1. काली मिर्च

काली मिर्च में पिपेरिन नाम का तत्व होता है, जो शरीर को हल्दी के फायदे अच्छे से लेने में मदद करता है। ये सूजन कम करता है और इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।

 2. अदरक

हल्दी के साथ अदरक सूजन से लड़ता है, जोड़ों के दर्द को कम करता है, डाइजेशन में मदद करता है और इंफेक्शन से लड़ने के लिए शरीर को मजबूत बनाता है।

 3. शहद

हल्दी के साथ शहद मिलाकर खाने से गले को आराम मिलता है। इसके साथ ही शहद कीटाणुओं से लड़ता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।

 4. गर्म दूध 

गर्म दूध हल्दी के साथ पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, विटामिन मिलते हैं और नींद अच्छी आती है।

 5. नींबू

हल्दी के साथ नींबू मिलाकर खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। नींबू इसके साथ इंफेक्शंस से लड़ता है और सूजन कम करता है।