गाय की आंखों में क्यों आते हैं आंसू ? पहचानें ये संकेत

बहुत सारे पशुपालक गाय की आंख से निकलने वाले आंसुओं को नजरअंदाज कर देते हैं।

मगर गाय की आंख से आने वाला पानी उसकी सेहत से जुड़े कई सारे संकेत देता है।

इसलिए हम आपको गाय के आंसुओं को लेकर कुछ जरुरी बातें बताने वाले हैं।

यदि आपकी गाय की आंख से आंसू आ रहे हैं तो समझिए कि उसे पेट की कोई बीमारी है।

ऐसी स्थति में अपनी गाय को पेट की गैस खत्म करने की दवा दे सकते हैं।

इसके अतिरिक्त पेट के कीड़े मारने वाली दवा भी दे सकते हैं।

वहीं गाय को आंसू उसकी आंखों में मैल होने की वजह से भी आ सकते हैं।

गाय को यदि निमोनिया हो जाए तो भी आंख और नाक से पानी आना आरंभ हो जाता है।

इसलिए यदि लंबे समय तक गाय की आंसू से पानी आए तो पशु चिकित्सक को अवश्य दिखाएं।