condom vs pill : अक्सर कपल्स अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए कंडोम या गर्भनिरोधक गोलियों का सहारा लेते हैं। लेकिन इन दोनों विकल्पों में से कौन सा ज्यादा प्रभावी है, इस बात को लेकर अक्सर लोग उलझन में रहते हैं। जहां एक तरफ कंडोम यौन संचारित रोगों (STIs) से बचाव करता है, वहीं दूसरी तरफ गर्भनिरोधक गोलियां हार्मोनल परिवर्तन के जरिए गर्भधारण को रोकती हैं। आइए जानते हैं, अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए कौन सा तरीका सबसे बेहतर है।
condom vs pill, कंडोम: सेफ्टी के साथ लाभ
कंडोम न केवल अनचाही प्रेगनेंसी से बचाता है, बल्कि यह यौन संचारित संक्रमणों (STIs) और एड्स जैसी गंभीर बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करता है। पुरुष कंडोम 98% और महिला कंडोम 95% तक प्रभावी होते हैं। इसका मतलब है कि यदि कंडोम को सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो अनचाही प्रेगनेंसी की संभावना बेहद कम हो जाती है।
हालांकि, कंडोम के उपयोग में कुछ चुनौतियां भी होती हैं। सबसे बड़ा खतरा यह है कि अगर कंडोम सेक्स के दौरान लीक हो जाए, फट जाए या फिसल जाए, तो प्रेग्नेंसी और संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन आप कंडोम के साथ अन्य गर्भनिरोधक तरीकों जैसे शुक्राणुनाशक गोली या डायाफ्राम का उपयोग कर इसकी प्रभावशीलता को और बढ़ा सकते हैं।

condom vs pill, गर्भनिरोधक गोलियां: एक नियमितता की आवश्यकता
गर्भनिरोधक गोलियां गर्भधारण को रोकने का एक प्रभावी तरीका हो सकती हैं, लेकिन इसके लिए इन्हें नियमित और सही तरीके से लेना आवश्यक होता है। यदि एक दिन भी गोली लेना छूट जाए, तो गर्भधारण का खतरा बढ़ सकता है। गर्भनिरोधक गोलियों की प्रभावशीलता सही उपयोग के साथ 99% तक होती है, लेकिन वास्तविक प्रभावशीलता लगभग 91% ही मानी जाती है।
गोलियों के साथ कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, जैसे हार्मोनल परिवर्तन, मतली, उल्टी, और मासिक धर्म की अनियमितता। इसके अलावा, गर्भनिरोधक गोलियां यौन संचारित रोगों से कोई सुरक्षा नहीं प्रदान करती हैं, जिससे STIs का खतरा बना रहता है।
कौन है बेहतर?
अगर गर्भनिरोधक गोलियों का सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो ये 99% तक प्रभावी हो सकती हैं, लेकिन इनके उपयोग में नियमितता बनाए रखना जरूरी है। वहीं, कंडोम का सही तरीके से उपयोग न केवल प्रेगनेंसी रोकने में मददगार है, बल्कि यह STIs से भी बचाव करता है।
यदि आप गर्भनिरोधक के साथ-साथ यौन संचारित संक्रमणों से भी बचना चाहते हैं, तो कंडोम आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। लेकिन यदि आपको हार्मोनल गर्भनिरोधक विधियों पर भरोसा है और आप उन्हें सही तरीके से नियमित रूप से ले सकते हैं, तो गर्भनिरोधक गोलियां भी एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं। हर कपल की जरूरतें और प्राथमिकताएं अलग होती हैं, इसलिए अपनी स्थिति और स्वास्थ्य के अनुसार सही गर्भनिरोधक विधि का चयन करना महत्वपूर्ण है।