Cavity Home: बच्चों में दांतों की सड़न और कैविटी की समस्या आजकल आम होती जा रही है। विशेष रूप से दूध के दांतों में कीड़े लगने की समस्या को कई पेरेंट्स इसलिए नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि दूध के दांत तो टूट ही जाएंगे और नए, स्वस्थ दांत आ जाएंगे। लेकिन यही लापरवाही बच्चों में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। सड़े हुए दांतों में बनने वाला पस यदि भोजन के साथ पेट में चला जाता है, तो यह बच्चों को बीमार कर सकता है। इसलिए जैसे ही आप अपने बच्चे के दांतों में सड़न या कोई बदलाव देखें, तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
Cavity Home: दांतों में कीड़े लगने के प्रमुख कारण
ब्रश की आदत न डालना: छोटे बच्चों में समय पर ब्रश करने की आदत न डालना।
मीठी चीजें ज्यादा खिलाना: अत्यधिक मिठाई, चॉकलेट या मीठे जूस का सेवन।
गर्म और ऑयली खाद्य पदार्थ: ज्यादा तली-भुनी और गर्म चीजें खाने की आदत।
पोषक तत्वों की कमी: खाने में पर्याप्त न्यूट्रिशन न मिल पाना।
Cavity Home: पेरेंट्स की आम गलतियां
कई पेरेंट्स बच्चों को बोतल से दूध पिलाते हैं और बच्चा अक्सर दूध पीते-पीते सो जाता है। इससे बच्चे के मुंह में मीठापन रह जाता है, जो घंटों तक दांतों पर बना रहता है और बैक्टीरिया को पनपने का मौका देता है। इसका परिणाम होता है दांतों में सड़न और कीड़े लगना।
Cavity Home: दांतों की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां
जब बच्चे का पहला दांत आए, तो उसे मुलायम इंफैंट टूथब्रश से साफ करें।
शिशु के दांत निकलने के बाद गीले कपड़े से मसूड़ों को हल्के हाथ से पोंछें।
बोतल से दूध पिलाने के बाद बच्चे के मुंह का मीठापन साफ करना जरूरी है।
बच्चे को बहुत ज्यादा मीठा खाने-पीने से रोकें, खासकर मीठे जूस और सोडे से बचाएं।
बोतल से दूध पिलाने की बजाय कटोरी और गिलास से दूध पिलाने की आदत डालें।
शिशु के 18 महीने तक टूथब्रश पर सिर्फ पानी डालकर दांत साफ करें।
Cavity Home: गर्भावस्था के दौरान मांओं के लिए सावधानियां
मांओं को गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम, विटामिन और फाइबर से भरपूर आहार लेना चाहिए। बच्चों के दांत और हड्डियां गर्भावस्था के दौरान मां के आहार से ही विकसित होती हैं। सही पोषण से बच्चे के दांतों और हड्डियों की मजबूती सुनिश्चित की जा सकती है।
Cavity Home: इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

आमतौर पर बच्चों के दांतों में सड़न की समस्या 3 से 4 साल की उम्र के बीच शुरू होती है। दांतों में सड़न होने के 18 से 24 महीने के अंदर दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जो मसूड़ों तक फैलने लगती है। बच्चों के दूध के दांत 7 से 8 साल की उम्र तक टूटते हैं, इसलिए पेरेंट्स को इस दौरान विशेष ध्यान देना चाहिए।
अगर दांतों में सड़न गंभीर हो जाए, तो डॉक्टर दांत निकालने की सलाह भी दे सकते हैं। बच्चों के दांतों की सही देखभाल और नियमित जांच से उन्हें भविष्य में गंभीर समस्याओं से बचाया जा सकता है।
Cavity Home: बच्चों के दांतों की नियमित सफाई और मीठे खाद्य पदार्थों पर नियंत्रण उनकी दांतों की सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बच्चों के दांतों में सड़न को नजरअंदाज न करें और समय पर सही कदम उठाएं।