Pimples Home Remedies: मुंहासों से हैं परेशान? जानें पिंपल तुरंत राहत के लिए 100% कारगर घरेलू नुस्खे और ज़रूरी टिप्स

Anita Khatkar
7 Min Read

Pimples Home Remedies: मुंहासे, जिसे पिंपल या एक्ने भी कहा जाता है, एक आम त्वचा रोग है जो दाग-धब्बे और असामान्य त्वचा का कारण बनता है। खासकर जब किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम या कहीं बाहर जाने की तैयारी हो, तो चेहरे पर मुंहासे निकल आना मानो किसी के लिए एक बुरा सपना हो जाता है। ये समस्या खासतौर पर किशोरों और युवाओं में आम है, लेकिन कुछ व्यस्क भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। आइए जानें कि मुंहासे क्यों होते हैं, इससे कैसे बचा जा सकता है और क्या-क्या घरेलू उपचार आपके लिए कारगर हो सकते हैं।

Pimples Home Remedies: मुंहासे क्यों होते हैं?

मुंहासे मुख्य रूप से त्वचा के तेल (सीबम), बैक्टीरिया और मृत त्वचा कोशिकाओं के जमा होने के कारण होते हैं। इसके परिणामस्वरूप त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे सूजन, लालिमा और फुंसियां उत्पन्न हो जाती हैं। इसके अलावा, हार्मोनल असंतुलन, विशेष रूप से किशोरावस्था के दौरान, भी मुंहासों का एक मुख्य कारण है।

कुछ अन्य सामान्य कारण जो मुंहासों को बढ़ा सकते हैं:

तनाव: अत्यधिक तनाव भी मुंहासों का कारण हो सकता है।

पारिवारिक इतिहास: यदि आपके परिवार में किसी को मुंहासे होते हैं, तो आपको भी इनकी समस्या हो सकती है।

आहार: अस्वस्थ आहार, जैसे जंक फूड और ज्यादा तले हुए खाद्य पदार्थ, भी मुंहासों को बढ़ा सकते हैं।

दवाइयां: कुछ दवाइयां, खासकर हार्मोनल उपचार, मुंहासों को ट्रिगर कर सकती हैं।

Pimples Home Remedies: मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय

यदि आपके चेहरे पर अचानक से मुंहासे निकल आए हैं, तो घबराने की बजाय आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ये उपाय न केवल मुंहासों की सूजन को कम करेंगे, बल्कि उनकी संख्या को भी नियंत्रित करने में मदद करेंगे।

1. टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल

Tea tree oil में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इसे सीधे कॉटन बॉल पर लगाकर मुंहासे वाली जगह पर लगाएं और रात भर छोड़ दें। सुबह चेहरा धोने पर मुंहासों की सूजन कम हो जाएगी।

2. एलोवेरा जेल

Aelovera में प्राकृतिक ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं, जो गर्मी और उमस के कारण होने वाले मुंहासों को ठीक करने में सहायक होते हैं। इसे रात भर चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और सुबह धो लें।

3. बर्फ से सिकाई

अगर मुंहासे के कारण सूजन बढ़ गई है, तो बर्फ के टुकड़े को साफ कपड़े में लपेटकर 5-10 मिनट तक प्रभावित स्थान पर लगाएं। यह नुस्खा सूजन को कम करने में मदद करेगा और मुंहासों को सुखाएगा।

4. शहद और दालचीनी का पेस्ट

शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जबकि दालचीनी सूजन को कम करती है। इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे रात भर मुंहासे पर लगाएं। यह नुस्खा मुंहासे की सूजन को कम करने में बेहद प्रभावी होता है।

5. नींबू का रस

नींबू में प्राकृतिक एसिड होते हैं जो Pimples को सुखाने में मदद करते हैं। इसे सीधे मुंहासे पर लगाएं, लेकिन संवेदनशील त्वचा वालों को इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे जलन हो सकती है।

6. बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर मुंहासों पर लगाएं और पांच मिनट बाद हल्के गर्म पानी से धो लें। यह उपाय मुंहासों को कम करने में बेहद कारगर साबित होता है।

7. लहसुन का पेस्ट

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। लहसुन का पेस्ट बनाकर उसे सीधे मुंहासे पर लगाएं, अगर जलन हो तो तुरंत ठंडे पानी से धो लें।

Pimples Home Remedies: मुंहासे से बचाव के लिए क्या करें?

मुंहासों को रोकने और नियंत्रित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण जीवनशैली और आहार संबंधी बदलाव करने की आवश्यकता होती है।

खाने में क्या शामिल करें?

हरी पत्तेदार सब्जियां, शकरकंद, खीरा और गाजर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं।

मौसमी फल, खासकर विटामिन सी से भरपूर फल, त्वचा को पोषण देते हैं।

दही और ग्रीन टी का नियमित सेवन करें।

अखरोट, काजू और किशमिश जैसी सूखी मेवाएं खाएं, ये त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती हैं।

Pimples Home Remedies: किन चीजों से बचें?

ज्यादा तैलीय भोजन और जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर से दूर रहें।

अधिक मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

सफेद ब्रेड, प्रोसेस्ड फूड और सफेद चावल जैसे उच्च ग्लाइसेमिक खाद्य पदार्थों से बचें।

Pimples Home Remedies: मुंहासों से बचने के अन्य उपाय

दिन में दो बार चेहरा धोएं ताकि त्वचा साफ रहे और गंदगी के कारण मुंहासे न हों।

मेकअप ब्रश को नियमित रूप से साफ करें ताकि उनमें बैक्टीरिया न पनपें।

दिनभर 8-10 गिलास पानी पिएं ताकि शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते रहें।

मुंहासों को कभी भी न दबाएं, क्योंकि इससे वे और अधिक फैल सकते हैं।

कम नमक वाले आहार का सेवन करें क्योंकि अत्यधिक नमक मुंहासों को बढ़ा सकता है।

भाप लेने से त्वचा के रोमछिद्र खुलते हैं, जिससे ब्लैकहेड्स और मुंहासों को हटाना आसान हो जाता है।

 

Pimples Home Remedies: मुंहासों से हैं परेशान? जानें पिंपल तुरंत राहत के लिए 100% कारगर घरेलू नुस्खे और ज़रूरी टिप्स
Pimples Home Remedies: मुंहासों से हैं परेशान? जानें पिंपल तुरंत राहत के लिए 100% कारगर घरेलू नुस्खे और ज़रूरी टिप्स

Pimples Home Remedies: मुंहासों से बचाव और उपचार

मुंहासे एक आम समस्या है, लेकिन इससे बचाव और उपचार संभव है। सही जीवनशैली, आहार और त्वचा की देखभाल से आप मुंहासों को रोक सकते हैं। घरेलू नुस्खे तत्काल राहत प्रदान कर सकते हैं, लेकिन अगर समस्या गंभीर हो जाए तो त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लेना सबसे बेहतर विकल्प होता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी प्रदान करता है। त्वचा संबंधी किसी भी समस्या के लिए हमेशा विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह लें।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।