Cleanliness Campaign: CM नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में लिया भाग, लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Anita Khatkar
2 Min Read

Cleanliness Campaign: कुरुक्षेत्र: बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वच्छता महाअभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

CM नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के सिद्धांत को अपनाते हुए हमें स्वच्छ हरियाणा, स्वस्थ हरियाणा बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से न केवल बीमारियां दूर होती हैं, बल्कि इससे शरीर भी स्वस्थ और मजबूत बनता है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि स्वच्छता अभियान में हरियाणा को देश में 14वें स्थान से उठाकर टॉप पायदान पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि विकास की गति को तिगुनी तेज किया जाएगा और कुरुक्षेत्र को स्वच्छता के मामले में नंबर एक बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

Cleanliness Campaign: CM नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में लिया भाग, लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
Cleanliness Campaign: CM नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में लिया भाग, लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने भी प्रदेशवासियों और नगरवासियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान (Cleanliness Campaign) में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण