Eyes Swelling: चेहरा चाहे कितना ही साफ और निखरा हुआ क्यों न हो, लेकिन आंखों के नीचे के काले घेरे और सूजन (पफीनेस) अक्सर हमारी सुंदरता को फीका कर देते हैं। यह समस्या आज के समय में महिलाओं और पुरुषों दोनों के बीच आम हो गई है। Eyes Swelling तब होती है जब आंखों के नीचे की त्वचा ढीली होकर सूज जाती है, जिससे चेहरा थका हुआ और बेजान नजर आता है। हालांकि, इसे दूर करने के लिए आपको महंगे क्रीम या दवाइयों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।
कुछ घरेलू उपाय भी इस समस्या से निजात दिला सकते हैं।
Eyes Swelling: नींद पूरी करना है जरूरी
आंखों के नीचे की सूजन की सबसे बड़ी वजह होती है पूरी नींद न लेना। अगर आप रोजाना 7-9 घंटे की पर्याप्त नींद लेते हैं तो यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। साथ ही, सिर के नीचे थोड़ा ऊंचा तकिया रखने से आंखों के नीचे फ्लूड जमा नहीं होता, जिससे पफीनेस कम होती है।
Eyes Swelling: टी बैग्स का करें इस्तेमाल
आंखों की पफीनेस कम करने के लिए Green tea bags एक कारगर उपाय हो सकते हैं। इसके लिए टी बैग्स को पानी में भिगोकर 5 मिनट के लिए फ्रिज में रखें और फिर उन्हें 30 मिनट तक अपनी आंखों पर लगाएं। टी बैग्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
Eyes Swelling: पानी की मात्रा बढ़ाएं
दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे न केवल आपकी त्वचा बेहतर होती है, बल्कि आंखों के नीचे की सूजन भी कम होती है। पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, इसलिए रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए।
Eyes Swelling: नमक और एल्कोहल से दूरी बनाएं
आंखों की पफीनेस को दूर करने के लिए अपनी डाइट से नमक और एल्कोहल का सेवन कम करें। अधिक नमक खाने से शरीर में पानी जमा होता है, जिससे सूजन बढ़ सकती है। एल्कोहल भी इस समस्या को बढ़ाता है, इसलिए इसे अवॉयड करें।
Eyes Swelling: कोलेजन रिच फूड्स लें
डाइट में कोलेजन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जैसे कि संतरा, नींबू, और हरी पत्तेदार सब्जियां। विटामिन सी शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे आंखों के नीचे की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और सूजन कम होती है।
Eyes Swelling: ठंडी सिकाई है असरदार उपाय
ठंडी सिकाई सूजन को कम करने का सबसे तेज और प्रभावी उपाय है। आप फ्रिज में रखी बर्फ या खीरे के स्लाइस का उपयोग कर सकते हैं। इन्हें 20 मिनट तक आंखों पर रखने से सूजन में राहत मिलती है, क्योंकि यह रक्त प्रवाह को नियंत्रित करता है।
Eyes Swelling: कैफेन युक्त आई क्रीम का उपयोग

कैफेन से भरपूर आई क्रीम या सीरम का उपयोग करना आंखों की पफीनेस को कम करने का बेहतरीन तरीका है। Caffeine, फ्लूड को कम करके आंखों के नीचे जमा सूजन और डार्क सर्कल्स को घटाने में मदद करता है। इसे अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर आप अंडर आई बैग्स से राहत पा सकते हैं। यह क्रीम त्वचा में कसाव लाकर आंखों के आसपास की सूजन को कम करती है और त्वचा को निखारती है।
आंखों के नीचे की सूजन और काले घेरे कई कारणों से हो सकते हैं, लेकिन इनका इलाज घरेलू उपायों से भी संभव है।
इन उपायों को आजमाएं और अपनी आंखों की खूबसूरती को फिर से पाएं।