Family Separation Reasons : आजकल की लड़कियां सास-ससुर से अलग रहने का फैसला क्यों कर रही हैं? जानें प्रमुख कारण और नई पीढ़ी की बदलती सोच

Anita Khatkar
5 Min Read

Family Separation Reasons : शादी के बाद हर महिला का ससुराल के प्रति अपना एक विशेष दृष्टिकोण होता है। समय बदल रहा है, और अब कई नवविवाहित जोड़े शादी के बाद अपने सास-ससुर से अलग रहना पसंद कर रहे हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जिसे लेकर समाज में अक्सर महिलाओं को दोषी ठहराया जाता है। लेकिन क्या कभी इन कारणों पर ध्यान दिया गया है, जिनकी वजह से महिलाएं सास-ससुर से अलग होने का फैसला करती हैं? आइए जानते हैं प्रमुख कारण जो इस निर्णय को प्रभावित करते हैं।

Family Separation Reasons : तुलना और असुरक्षा की भावना

शादी के बाद हर बहू ससुराल में प्यार और सम्मान की उम्मीद करती है। लेकिन कई बार सास-ससुर अपने बेटे की तुलना में बहू की तारीफ करने की बजाय किसी और की प्रशंसा करने लगते हैं। इससे बहू के मन में असुरक्षा की भावना और निराशा उत्पन्न होती है। हर व्यक्ति का स्वभाव और क्षमता अलग होती है, यह समझने की आवश्यकता है। जब बहू को यह महसूस होने लगता है कि उसकी तुलना किसी और से की जा रही है, तो वह अलग रहने का फैसला कर सकती है।

Family Separation Reasons : घर की बातें छिपाना

Marriage के बाद हर लड़की यह चाहती है कि वह अपने ससुराल को अपना घर माने। लेकिन जब उसे वहां अजनबी सा महसूस कराया जाता है, तो समस्या उत्पन्न होती है। कई बार ससुराल के लोग बहू से घर की बातें छिपाते हैं या उसे झूठी जानकारी देते हैं। जब यह सब सच्चाई बहू के सामने आती है, तो उसके दिल में ससुराल वालों के प्रति नकारात्मक भावनाएं पनपने लगती हैं। परिणामस्वरूप, वह पति के साथ अलग रहने का फैसला कर सकती है।

Family Separation Reasons : कपड़ों पर लगातार टिप्पणी

बहू के पहनावे पर टिप्पणी करना सास-ससुर की आदत बन जाती है। खासकर कई बार सास सार्वजनिक रूप से भी बहू के कपड़ों पर ताने कसने लगती हैं। यह स्थिति तब और अधिक संवेदनशील हो जाती है जब बहू की निजी पसंद और Freedom पर अंकुश लगाया जाता है। आज की लड़कियां अपनी स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीना चाहती हैं, इसलिए वे ऐसे माहौल से दूर रहने का निर्णय लेती हैं।

Family Separation Reasons: प्राइवेसी की कमी

हर व्यक्ति को एक निजी जीवन की आवश्यकता होती है, जहां वह स्वतंत्र महसूस कर सके। लेकिन अक्सर भारतीय परिवारों में, खासकर ससुराल में, बहुओं को यह महसूस होता है कि वे हमेशा किसी की निगरानी में हैं। उनके हर कार्य पर नजर रखी जाती है। इस प्रकार का माहौल एक कैदखाना जैसा बन जाता है, और बहुएं इससे बाहर निकलना ही सही मानती हैं। निजी जीवन की कमी एक बड़ा कारण है, जिसके चलते महिलाएं ससुराल से अलग रहना पसंद करती हैं।

Family Separation Reasons : पति के साथ क्वालिटी टाइम की कमी

शादी के बाद Husband-Wife को एक-दूसरे के साथ समय बिताने की जरूरत होती है ताकि उनका रिश्ता और मजबूत हो सके। लेकिन ससुराल के पारिवारिक दायित्वों के बीच, Couples अक्सर एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते। खासकर महिलाओं के लिए यह चुनौती और भी बड़ी हो जाती है, क्योंकि उन्हें अपने पति के परिवार में ढलना और साथ ही अपने परिवार की देखभाल करनी होती है। इस स्थिति में, जब पति के साथ क्वालिटी टाइम नहीं मिल पाता है, तो महिलाएं सास-ससुर से अलग रहने का फैसला कर लेती हैं।

समाज की बदलती धारणा और लड़कियों की चुनौतियां

आजकल की लड़कियां शादी के बाद सास-ससुर से अलग रहने का फैसला लेती हैं, इसके पीछे उनके व्यक्तिगत कारण होते हैं। समाज में उन्हें इस फैसले के लिए दोषी ठहराना सही नहीं है। जीवन में हर व्यक्ति अपने लिए एक बेहतर और सम्मानजनक वातावरण की तलाश करता है, और यही कारण है कि महिलाएं आज अपने जीवन में Freedom and Privacy को प्राथमिकता देती हैं।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।