Left Handed: दुनिया भर में बाएं हाथ का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या हर देश में अलग-अलग है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, नीदरलैंड्स सबसे ज्यादा लेफ्ट-हैंडर्स वाला देश है, जहां 13.23% लोग बाएं हाथ से काम करते हैं। इसके बाद अमेरिका (13.10%) और कनाडा (12.80%) का स्थान है। यह आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि पश्चिमी देशों में बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों का प्रतिशत अधिक है, जबकि एशियाई देशों में यह प्रतिशत अपेक्षाकृत कम है।
Left Handed: पश्चिमी देशों में लेफ्ट-हैंडर्स की संख्या अधिक
नीदरलैंड्स के साथ-साथ अमेरिका और कनाडा में बाएं हाथ का इस्तेमाल करने वालों की संख्या वैश्विक औसत से अधिक है। ब्रिटेन (12.24%) और फ्रांस (11.15%) जैसे अन्य यूरोपीय देशों में भी लेफ्ट-हैंडर्स की अच्छी खासी संख्या है। इटली (10.51%) और स्वीडन (10.42%) जैसे देशों में भी यह आंकड़ा 10% से ऊपर है।
जर्मनी (9.83%) और तुर्की (9.19%) जैसे देशों में Left Handed की संख्या थोड़ी कम है, लेकिन फिर भी यह सामान्य से ज्यादा है। वहीं, फिनलैंड में 9.1% लोग बाएं हाथ से काम करते हैं।
Left Handed: भारत और एशियाई देशों में लेफ्ट-हैंडर्स की संख्या कम
भारत में लेफ्ट-हैंडर्स की संख्या केवल 5.20% है, जो कि पश्चिमी देशों की तुलना में काफी कम है। जापान (4.70%), चीन (3.50%) और दक्षिण कोरिया (2.0%) में यह संख्या और भी कम है। एशियाई संस्कृतियों में बाएं हाथ का उपयोग पारंपरिक रूप से कम प्रचलित है, जो इन आंकड़ों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

Left Handed: आंकड़ों का महत्व
यह आंकड़े दिखाते हैं कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बाएं हाथ का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में बड़ा अंतर है। पश्चिमी देशों में इसे सामान्य रूप से स्वीकार किया जाता है, जबकि कई एशियाई देशों में इसके प्रति सांस्कृतिक धारणाएं अलग हैं।
लेफ्ट-हैंडर्स की इस वैश्विक स्थिति को समझना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह न केवल सांस्कृतिक विविधताओं को दर्शाता है, बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक व्यवस्थाओं पर भी इसका असर पड़ सकता है।