Mist Yellow Alert In 10 Districts : हरियाणा में बढ़ती ठंड और धुंध का असर, 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Anita Khatkar
2 Min Read

Mist Yellow Alert In 10 Districts : हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ रही है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश के हिसार जिले में रात का तापमान 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने 23 और 24 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों में घने धुंध और स्मॉग की संभावना जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।

मौसम की स्थिति और संभावित बदलाव:

23 और 24 नवंबर को हल्की से मध्यम धुंध या स्मॉग की स्थिति बन सकती है, जिससे दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट और बढ़ोतरी का असर देखा जाएगा। 25 नवंबर से 27 नवंबर तक उत्तरी और पश्चिमी हवाओं से रात के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

Mist Yellow Alert In 10 Districts : 10 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज (23 नवंबर) को अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और जींद में घने धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में नागरिकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Mist Yellow Alert In 10 Districts : हरियाणा में बढ़ती ठंड और धुंध का असर, 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी
Mist Yellow Alert In 10 Districts : हरियाणा में बढ़ती ठंड और धुंध का असर, 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

इसके अलावा, प्रदूषण के कारण हरियाणा के सात शहर देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हैं।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।