Neeraj Chopra Marriage Dress Code: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा और टेनिस प्लेयर हिमानी मोर ने हरियाणवी रंग में रचाई शादी, देखें क्या था खास ड्रेस कोड

Sonia kundu
2 Min Read

Golden Boy Neeraj Chopra Marriage Dress Code: पानीपत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने सोनीपत की टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी कर ली है। यह सादगी भरी शादी हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित लग्जरी रिजॉर्ट सूर्यविलास में संपन्न हुई।

1 रुपए में हुई शादी

हिमानी के पिता चांदराम मोर ने बताया कि दोनों परिवार पहले से एक-दूसरे को अच्छे से जानते थे। नीरज और हिमानी की शादी सिर्फ 1 रुपए में हुई। पहले से ही तय किया गया था कि न तो दहेज (dowry free marriage) लिया जाएगा और न ही विदाई में कुछ दिया जाएगा। शादी को पूरी सादगी के साथ संपन्न किया गया।

Golden Boy Marriage: खेल ने बढ़ाई नजदीकियां

दोनों परिवारों ने खुलासा किया कि नीरज और हिमानी, दोनों खेल जगत से जुड़े हुए हैं। इस कारण अक्सर उनकी बातचीत होती रहती थी। परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ।

neeraj-chopra-marriage-dress-code- in haryanvi style
neeraj-chopra-marriage-dress-code- in haryanvi style

Neeraj Chopra Marriage Dress Code: हरियाणवी ड्रेस कोड बना आकर्षण

शादी का खास आकर्षण हरियाणवी ड्रेस कोड रहा। नीरज और हिमानी की इच्छा पर सभी मेहमानों ने पारंपरिक हरियाणवी परिधान पहने। पुरुष धोती-कुर्ता में तो महिलाएं घाघरा-दामन और कंठी में नजर आईं। हिमाचल की वादियों में हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई दी।

ससुराल पहुंचे नीरज

18 जनवरी को नीरज चोपड़ा अपनी ससुराल पहुंचे। हालांकि, वह यहां सिर्फ 2 घंटे ही रुके। शादी के इस सादगी भरे आयोजन ने एक बार फिर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) की सरल और प्रेरणादायक छवि को उजागर किया।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण