Repid metro haryana : दिल्ली-करनाल रैपिड मेट्रो: चीते की रफ्तार से 45 मिनट में तय होगा 135 किमी का सफर, 17 रूट पर हर 6 से 10 मिनट में दौड़ेगी मेट्रो

Anita Khatkar
2 Min Read

Repid metro haryana : हरियाणा में परिवहन को लेकर बड़ा बदलाव आने वाला है। दिल्ली से करनाल तक रैपिड मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। इस ट्रेन की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जिससे 135 किलोमीटर का सफर मात्र 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

समय और लागत में होगी बचत

वर्तमान में दिल्ली से करनाल जाने में बस या कार से करीब ढाई घंटे का समय लगता है। मेट्रो के शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि परिवहन खर्च भी कम होगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

17 स्टेशन होंगे शामिल

इस परियोजना के तहत करनाल तक 17 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें करनाल में तीन प्रमुख स्टेशन शामिल होंगे। ट्रेन में एक बार में 250 यात्री सफर कर सकेंगे और यह हर मेट्रो सेवा हर 6-10 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी।

करनाल तक विस्तार की मंजूरी

पहले यह परियोजना केवल पानीपत तक सीमित थी, लेकिन हाल ही में केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री की बैठक में इसे करनाल तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सर्वे और रूट को सलेक्ट करने का काम शुरू हो चुका है।

Repid metro haryana : दिल्ली-करनाल रैपिड मेट्रो: चीते की रफ्तार से 45 मिनट में तय होगा 135 किमी का सफर, 17 रूट पर हर 6 से 10 मिनट में दौड़ेगी मेट्रो
Repid metro haryana : दिल्ली-करनाल रैपिड मेट्रो: चीते की रफ्तार से 45 मिनट में तय होगा 135 किमी का सफर, 17 रूट पर हर 6 से 10 मिनट में दौड़ेगी मेट्रो

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन का दावा

NCRTC ने सोशल मीडिया पर एक टीजर साझा कर बताया है कि भविष्य की रैपिड मेट्रो प्रोजेक्ट्स चीते की रफ्तार से चलेंगी। यह योजना हरियाणा में एक नई क्रांति का आगाज कर सकती है।

यह परियोजना न केवल यात्रियों को आसान परिवहन उपलब्ध कराएगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी सहायक साबित होगी।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण