Viral Dulha: बारात में हड़कंप! HKRN में लगा हुआ दुल्हा निकला HIV पॉजिटिव, PGI लेकर गई चिकित्सकों की टीम,जानिए क्या हुआ बाद में..

Sonia kundu
2 Min Read

Viral Dulha: हरियाणा के भिवानी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के मंडप में बैठने से पहले ही दूल्हा HIV पॉजिटिव निकला। जानकारी के मुताबिक, विवाह समारोह की तैयारी हो रही थी, तभी रोहतक PGI से आई एक चिकित्सकों की टीम ने दूल्हे को HIV पॉजिटिव पाया और उसे तुरंत अपने साथ ले गई। इसके बाद देर रात बारात दुल्हन को बिना लिए लौट गई, जिससे सभी चौंक गए।

क्या था पूरा मामला?

भिवानी जिले के गांव के व्यक्ति की 20 वर्षीय बेटी का रिश्ता करीब पांच महीने पहले महम क्षेत्र के गांव के युवक से तय हुआ था। युवक कौशल रोजगार निगम (HKRN) में काम कर रहा था। वीरवार को लड़की की शादी के लिए बारात गांव में पहुंची। शादी के दौरान गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के साथ रोहतक PGI की टीम शादी समारोह स्थल पर पहुंची और दूल्हे को HIV पॉजिटिव पाया। इसके बाद टीम ने उसे अपने साथ ले लिया।

लड़की के परिजनों को नहीं थी जानकारी

जब लड़की के परिवार को इस बारे में पता चला, तो वे सभी स्तब्ध रह गए। दुल्हे के HIV पॉजिटिव होने की कोई जानकारी पहले नहीं दी गई थी। लड़की के पिता ने इस घटना की शिकायत सदर पुलिस थाना में दी है। पुलिस अब इस मामले में कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

इस घटना ने न केवल दुल्हन पक्ष बल्कि पूरे गांव में हलचल मचा दी है और यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी