Alcohol ke sath kya na khaye: शराब के साथ चखने में इन चीजों का करें परहेज, वरना बज जाएगा बैंड!

Anita Khatkar
4 Min Read

Alcohol ke sath kya na khaye: जैसा कि हम सब जानते हैं, शराब का अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक है। बावजूद इसके, लोग खासकर त्योहारों के मौके पर या दोस्तों की पार्टी में शराब का सेवन कर ही लेते हैं। ऐसे में यह ध्यान रखना जरूरी है कि शराब के साथ आप क्या खाते हैं, क्योंकि गलत चीजों का सेवन आपको बेसुध कर सकता है और आपके लिए शर्मिंदगी का कारण भी बन सकता है।

Alcohol ke sath kya na khaye:यदि आप शराब के साथ कुछ विशेष चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे नशा और तेज़ी से बढ़ता है, जिससे न केवल आपकी सेहत बिगड़ती है बल्कि आपके होश भी जल्द ही उड़ सकते हैं। आइए जानते हैं शराब के साथ किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए ताकि आप परेशानियों से दूर रहें।

Alcohol ke sath kya na khaye: शराब के साथ इन चीजों का सेवन न करें

1. स्पाइसी और नमकीन चीजें
एक रिपोर्ट के मुताबिक, लोग चखने के लिए सबसे ज्यादा स्पाइसी और नमकीन चीजों का इस्तेमाल करते हैं जैसे कि भुजिया या क्रंची स्नैक्स। ये चीजें आंतों के लिए हानिकारक होती हैं और नशे का असर और बढ़ा देती हैं, जिससे आप जल्दी बेसुध हो सकते हैं।

2. पिज्जा
शराब के साथ पिज्जा या टमाटर की चटनी खाने से पेट में एसिड रिफ्लेक्स बढ़ सकता है, जिससे सीने में जलन और हार्टबर्न की समस्या हो सकती है। शराब पहले से ही पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाती है, ऐसे में इन चीजों का सेवन परेशानी को और बढ़ा देता है।

3. रेड वाइन के साथ छोले या राजमा
छोले और राजमा जैसे बींस वाले खाद्य पदार्थों में आयरन अधिक होता है, जबकि रेड वाइन में टेनिन होता है जो आयरन को पचने में रुकावट डालता है। इससे पेट में भारीपन, एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ जाती है।

4.Alcohol ke sath kya na khaye: बीयर और ब्रेड पकौड़ा
बीयर और ब्रेड पकौड़े दोनों में यीस्ट होता है, जो पेट में पचने में मुश्किलें पैदा कर सकता है और इससे कैंडिडा बैक्टीरिया का विकास बढ़ता है, जिससे पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

5. शराब और चॉकलेट
चॉकलेट में कैफीन होता है, जो शराब के साथ मिलकर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं बढ़ा सकता है और नशे का असर और ज्यादा कर सकता है। इससे पेट में जलन और बेचैनी हो सकती है।

 

Alcohol ke sath kya khaye: शराब के साथ क्या खाएं?

सलाद और बादाम
Alcohol ke sath kya na khaye:अगर आपको चखना चाहिए, तो स्पाइसी चीजों की बजाय सलाद या बादाम लें। सलाद में फाइबर होता है, जो शराब को धीरे-धीरे पचाने में मदद करता है और इससे नशे का असर कम होता है। बादाम भी पौष्टिक और हल्के स्नैक्स हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं।

फ्रूट जूस
Alcohol ke sath kya na khaye:शराब के साथ फ्रूट जूस पीने से शरीर में जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति होती है और नशे का असर कम होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।

Alcohol ke sath kya na khaye: शराब के साथ चखने में इन चीजों का करें परहेज, वरना बज जाएगा बैंड!
Alcohol ke sath kya na khaye: शराब के साथ चखने में इन चीजों का करें परहेज, वरना बज जाएगा बैंड!

पानी
शराब के साथ ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से अल्कोहल का असर कम होता है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। इससे आप जल्दी बेसुध नहीं होंगे और आपकी सेहत पर भी असर कम पड़ेगा।

इस नई साल या अन्य त्योहारों पर शराब के साथ इन चीजों का ध्यान रखकर ही कुछ खाएं। इससे आप न सिर्फ स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं बल्कि शर्मिंदगी से भी बच सकते हैं।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण