Jind Health News : एक से 19 वर्ष तक के चार लाख 71 हजार बच्चों को खिलाई जाएंगी एल्बेंडाजोल

Parvesh Malik
3 Min Read

Jind Health News : जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत मंगलवार से एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाएंगी। आगामी 18 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चला कर चार लाख 71 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जो बच्चे किसी कारणवश 11 फरवरी को गोली नही खा पाएंगे, उनको 18 फरवरी को मॉपअप दिवस पर गोलियां खिलाई जाएगी। अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं और टीमों का गठन किया जा चुका है।

गोलियां खिलाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों और स्लम एरिया में जाएंगे। इसके अलावा कुछ छोटे बच्चे स्लम बस्ती, झुग्गी झोपडिय़ों व ईंट भट्टों पर भी रहते हैं, वहां भी स्वास्थ्यकर्ता पहुंच कर गोलियां खिलाने का काम करेंगे। वहीं जिले में 724 राजकीय स्कूल और 387 प्राइवेट स्कूल हैं। राजकीय और प्राइवेट स्कूलों में लगभग अढाई लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके अलावा जिले में 17 राजकीय व निजी कॉलेज सहित विश्वविद्यालय है, जिसमें लगभग 11 हजार युवा पढ़ाई करते हैं।

 

क्या है कृमि संक्रमण
कृमि संक्रमण से जहां एक ओर बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास बाधित होता है वहीं दूसरी ओर उनके हीमोग्लोबिन स्तर पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। पेट में कीड़े होने से बच्चों में खून की कमी देखी जाती है। जिस कारण कुपोषण, भूख न लगना, कमजोरी, बेचैनी, पेट दर्द, उल्टी, दस्त एवं वजन में कमी देखी जाती है।

 

एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने से यह होंगे लाभ
1. एनीमिया में कमी एवं पोषण स्तर में वृद्धि।
2. बच्चों में शारीरिक वृद्धि एवं वजन बढऩा।
3. मानसिक एवं शारीरिक विकास में बढ़ोत्तरी।
4. बीमारियों से बचने हेतु प्रतिरोधी क्षमता बढऩा।
5. बच्चों की याददाश्त में वृद्धि करना।

 

आज से शुरू होगा अभियान : डा. रमेश पांचाल
नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डा. रमेश पांचाल ने बताया कि जिले में एक से 19 साल तक के चार लाख 71 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंगलवार को सभी सरकारी व अर्ध सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल, आईटीआई, प्राइवेट व सरकारी कॉलेज तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में यह गोली दी जाएगी।

उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वो बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने से डरे नहीं। पेट में कीड़े होने की वजह से बच्चों का शारीरिक मानसिक विकास रुक जाता है। इसलिए एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए पेट में कीड़े मारने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाती हंै।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण