Haryana MC Elections 2025 : हरियाणा में निकाय चुनावों की घोषणा हो गई है। मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी धनपत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि आज से आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव के लिए 2 मार्च को मतदान होगा, जबकि 12 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Haryana MC Elections 2025 : चुनाव कार्यक्रम
11 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू (पानीपत को छोड़कर)।
17 फरवरी तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
18 फरवरी को स्क्रूटनी होगी।
19 फरवरी नाम वापसी की आखिरी तारीख होगी।
2 मार्च को हरियाणा में मतदान।
9 मार्च को पानीपत में मतदान।
12 मार्च को सभी सीटों की काउंटिंग और नतीजे घोषित किए जाएंगे।
किन जगहों पर होंगे चुनाव?
1. नगर निगम चुनाव
फरीदाबाद, मानेसर, गुरुग्राम, पानीपत, रोहतक, करनाल, हिसार और यमुनानगर में मेयर और सभी वार्ड पार्षदों के चुनाव होंगे।
2. मेयर उपचुनाव
अंबाला और सोनीपत में केवल मेयर पद के लिए उपचुनाव होगा।
3. नगर परिषद चुनाव
पटौदी, थानेसर, अंबाला और सिरसा में नगर परिषद चुनाव कराए जाएंगे।
4. नगर पालिका चुनाव
प्रदेश की 21 नगर पालिकाओं में चुनाव होंगे।
5. उपचुनाव
सोहना में सिर्फ प्रेसिडेंट का चुनाव।
सफीदों के वार्ड नंबर 14 में उपचुनाव।
कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद में प्रेसिडेंट पद का उपचुनाव।
उम्मीदवारों के लिए नए नियम
मुख्य निर्वाचन अधिकारी धनपत सिंह ने कहा कि सभी उम्मीदवारों को घोषणा पत्र जमा करना होगा। उम्मीदवार को यह बताना होगा कि उस पर कोई आपराधिक मामला, संपत्ति विवाद या अन्य कानूनी मामला तो नहीं है। यह घोषणा समाचार पत्रों में प्रकाशित करवानी होगी। रिटर्निंग ऑफिसर (RO) उम्मीदवारों को इसकी पूरी जानकारी देगा। राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को यह बताना होगा कि उन्होंने अपनी पार्टी को सूचना दे दी है। मेयर और नगर परिषद अध्यक्षों का चुनाव डायरेक्ट वोटिंग से होगा।
चुनाव के लिए तैयारियां
4500 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए जाएंगे। 25,000 चुनाव कर्मचारियों की जरूरत होगी, जिसमें आरओ, एआरओ और अन्य स्टाफ शामिल होंगे। पुलिस प्रबंधन के लिए डीजीपी से अनुरोध किया गया है। संवेदनशील (Sensitive) और अति संवेदनशील (Hyper-Sensitive) बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
सीधे जनता द्वारा चुने जाएंगे मेयर और नगर परिषद अध्यक्ष
इस बार भी पहले की तरह मेयर और नगर परिषद अध्यक्षों का चुनाव जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से वोटिंग के जरिए किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी धनपत सिंह ने कहा कि 5 फरवरी को सभी जिला उपायुक्त अपने कार्यालयों में चुनाव की अधिसूचना जारी करेंगे और उसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
हरियाणा सरकार और चुनाव आयोग ने निकाय चुनावों के लिए पूरी तैयारी कर ली है।